भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि टीम के युवाओं को स्पष्ट संदेश दे दिया गया है कि वे ‘बेपरवाह खेल और लापरवाह खेल’ के बीच अंतर है को समझें। यह संदेश विशेषकर ऋषभ पंत जैसे युवाओं को दिया गया है जिनकी लापरवाह क्रिकेट के लिए लगातार आलोचना होती रही है।
2 of 6
विक्रम राठोर
- फोटो : social media
राठौड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘अभी हम तकनीक पर जोर देते हैं। इस स्तर पर मानसिकता अहम होती है। अपनी रणनीति सही तरह से लागू करनी होती है। जहां तक ऋषभ का सवाल है वह बेजोड़ खिलाड़ी है, उसे अपनी रणनीति को स्पष्ट करना होगा। उसे अपनी क्रिकेट में कुछ अनुशासन दिखाना होगा। ’’
3 of 6
विक्रम राठौड़, टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, ‘‘सभी युवा खिलाड़ियों को पता होना चाहिए कि बेपरवाह क्रिकेट और लापरवाह क्रिकेट में अंतर होता है। टीम प्रबंधन जो आपको कह रहा है वह बेपरवाह यानि निडर होकर क्रिकेट खेलना है। आपकी स्पष्ट रणनीति और सोच होनी चाहिए लेकिन इसके साथ ही आप लापरवाह नहीं हो सकते हो। ’’
4 of 6
ऋषभ पन्त/विराट
- फोटो : social media
कप्तान विराट कोहली ने हाल में कहा था कि युवाओं को उच्चस्तर पर पांच से अधिक अवसरों की उम्मीद नहीं करनी चाहिए जिस पर राठौड़ टिप्पणी कर रहे थे।
राठौड़ ने कहा, ‘‘उन्होंने (कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री) पांच मैच कहा है लेकिन कोई संख्या तय नहीं है। उनके कहने का मतलब था कि आपको मौकों का फायदा उठाना चाहिए। वे (युवा) इतनी अधिक क्रिकेट खेल रहे हैं। वे अच्छा प्रदर्शन करके यहां तक पहुंचे हैं। मुझे नहीं लगता कि यह बड़ा मसला है। टीम उनका पूरा समर्थन करेगी।’’
5 of 6
ऋषभ पंत
- फोटो : social Media
पंत से की जा रही उम्मीदों के बारे में राठौड़ ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि वह नैसर्गिक शॉट खेले। इससे ही वह खास बनता है। वह प्रभाव छोड़ने वाला खिलाड़ी है लेकिन इसके साथ ही लापरवाह नहीं हो सकते हो।’’