विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया बृहस्पतिवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने उतरेगी। एडिलेड में दोनों टीमें पहली बार डे-नाइट टेस्ट में आमने-सामने होंगी। वहीं विराट कोहली के लिए यह टेस्ट मैच सीरीज और साल का आखिरी मुकाबला होगा क्योंकि इसके बाद वे अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट आएंगे। ऐसे में उनके पास एक बड़ी पारी खेलकर साल का सुखद अंत और इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम करने का भी मौका होगा।
एडिलेड टेस्ट में जीत कोहली को बनाएगी 'विराट', हासिल करेंगे नया कीर्तिमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन