फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: टीम की हार के बावजूद मैदान पर छाए कोहली, बाउंड्री पर लपका शानदार कैच

Mon, 09 Dec 2019 11:46 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 09 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
India vs West Indies Virat Kohli Takes Stunning Catch To Dismiss Shimron Hetmyer  Watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से उतरी टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब तक खेले गए इस सीरीज के दोनों मैच में टीम इंडिया की फील्डिंग खराब रही है। फील्डरों ने खूब कैच छोड़े हैं, लेकिन तिरुवनंतपुरम में दूसरे टी-20 के दौरान कप्तान विराट कोहली ने बाउंड्री पर शानदार कैच लपका।

India vs West Indies Virat Kohli Takes Stunning Catch To Dismiss Shimron Hetmyer  Watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

रवींद्र जडेजा की गेंद पर कप्तान कोहली ने बाउंड्री लाइन के पास डाइव लगाकर शिमरोन हेटमायर का शानदार कैच पकड़ा। हालांकि इस कैच का मैच के नतीजे पर कुछ असर नहीं पड़ा, लेकिन जहां एक तरफ बाकी फील्डर मैदान पर अपने स्तर से खराब फील्डिंग कर रहे थे, विराट ने लॉन्ग ऑन पर दौड़ते हुए एक जबरदस्त कैच लपक दर्शकों में उत्साह भर दिया। कैच लपकने के बाद विराट मैदान पर गिर भी गए लेकिन बॉल को नहीं छोड़ा। 

India vs West Indies Virat Kohli Takes Stunning Catch To Dismiss Shimron Hetmyer  Watch
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मैच के बाद जब उनसे इस कैच के बारे में पूछा गया तो विराट ने कहा कि ये कुछ इस तरह के कैच होते हैं जब गेंद हाथ में फंस जाती है। मैं गेंद को देख रहा था, फिर दोनों हाथों को आगे बढ़ाया और सौभाग्य रहा कि गेंद हाथों में आ गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs West Indies Virat Kohli Takes Stunning Catch To Dismiss Shimron Hetmyer  Watch
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

विराट ने कहा कि पिछले मैच में मैंने एक हाथ से कैच लेने की कोशिश की थी, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। आप कोशिश करते हैं लेकिन कई बार सफल होते हैं और कई बार कैच लेने में कामयाब नहीं हो पाते। दोनों देश के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed