फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली का विराट कीर्तिमान: वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़े सर्वाधिक शतक, लिस्ट ए क्रिकेट में बनाया कौन सा रिकॉर्ड?

Sun, 27 Sep 2026 10:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Sep 2026 10:57 PM IST
सार

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी की। कोहली ने नाबाद शतक लगाया और टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस पारी के दम पर कोहली ने कई उपलब्धियां हासिल की। आइए जानते हैं इन रिकॉर्ड्स के बारे में...

विज्ञापन
India Vs West Indies Virat Kohli stats Most ODI 100s against team Involved in most wins in ODI run chases
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के विरुद्ध वनडे सीरीज के पहले मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली। कोहली ने 88 गेंदों में नौ छक्कों और 10 चौकों के साथ नाबाद 139 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। कोहली ने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर बड़ी साझेदारी निभाई जिससे भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 
India Vs West Indies Virat Kohli stats Most ODI 100s against team Involved in most wins in ODI run chases
विराट कोहली - फोटो : PTI
सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे कोहली 
विराट कोहली लिस्ट-ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंच गए हैं। कोहली ने 338 पारियों में 60 शतक लगाए हैं, जबकि तेंदुलकर ने 538 पारियों में इतने ही शतक अपने लिस्ट-ए क्रिकेट करियर में जड़े थे। इस मामले में ग्राहम गूच (44) और ग्रीम हिक (40) क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने वाले दूसरे पुरुष बल्लेबाज बन गए। दाएं हाथ के बल्लेबाज को अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू करने के बाद यह आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 315 पारियों की जरूरत पड़ी। तेंदुलकर ने अपनी 350वीं पारी में 15,000 रनों का आंकड़ा पार किया था। इसके साथ ही कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 15,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 
India Vs West Indies Virat Kohli stats Most ODI 100s against team Involved in most wins in ODI run chases
विराट कोहली - फोटो : ANI
एक वनडे में कोहली के सर्वाधिक छक्के
विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। कोहली के नाम पर 112 बार यह उपलब्धि है, जबकि सचिन तेंदुलकर (127) और महेंद्र सिंह धोनी (116) इस मामले में उनसे ऊपर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले के दौरान कोहली ने अल्जारी जोसेफ के विरुद्ध 53 रन कूटे। कोहली ने वनडे मैच के दौरान ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ सर्वाधिक 54 रन कूटे हैं। यह कारनामा उन्होंने साल 2016 में किया था। इस मैच के दौरान कोहली ने नौ छक्के लगाए। ऐसा पहली बार था, जब उन्होंने वनडे मैच के दौरान इतने छक्के जड़े। इससे पहले कोहली श्रीलंका के विरुद्ध इसी मैदान पर साल 2023 में 8 छक्के लगा चुके थे।

विराट कोहली ने महज 74 गेंदों में वनडे करियर का अपना तीसरा सबसे तेज शतक लगाया। कोहली साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जयपुर और नागपुर में 52 और 61 गेंदों में शतक लगा चुके हैं। किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक वनडे शतकों के मामले में भी विराट कोहली शीर्ष पर मौजूद हैं। कोहली ने वेस्टइंडीज के अलावा, श्रीलंका के खिलाफ भी 10-10 वनडे शतक लगाए हैं। इस मामले में सचिन तेंदुलकर (9 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया) और रोहित शर्मा (9 शतक बनाम ऑस्ट्रेलिया) उनसे पीछे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
India Vs West Indies Virat Kohli stats Most ODI 100s against team Involved in most wins in ODI run chases
विराट कोहली - फोटो : PTI
भारत की बड़ी जीत
मैच की बात करें तो  ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने सात विकेट खोकर 295 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 41.4 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया। कोहली के अलावा, शुभमन गिल (110) ने भी शतक लगाया। भारत ने मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। जवाब में कोहली और गिल ने शतक लगाए जिसकी मदद से भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाकर जीत दर्ज की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed