फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...

Fri, 25 Aug 2017 03:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Fri, 25 Aug 2017 03:52 AM IST
विज्ञापन
India Vs Sri Lanka 2nd ODI at Pallikal Interesting facts Related to Match at  Pallekele
पल्लेकल वनडे जीतने के बाद धोनी और भुवी - फोटो : PTI
भारत और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की सीरीज के पल्लेकल में खेले गए दूसरे मैच में भारतीय टीम ने रोचक मुकाबले में श्रीलंका को 3 विकेट से मात दी। मैच में अधिकांश समय टीम इंडिया ने पकड़ बनाए रखी लेकिन मैच के 18वें ओवर में स्पिनर धनंजय ने तीन विकेट हासिल कर मैच का रुख पलट दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर फिनिशर की भूमिका अदा करते हुए टीम को परेशानी से निकाला और भुवनेश्वर कुमार के साथ आठवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। 

IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...

India Vs Sri Lanka 2nd ODI at Pallikal Interesting facts Related to Match at  Pallekele
महेंद्र सिंह धोनी
अपनी इस पारी के दौरान धोनी एक बार नाबाद रहे। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे धोनी ने नाबाद 45 रन बनाए। इसके साथ ही उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में  सबसे ज्यादा बार नाबाद रहने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस मैच से पहले धोनी अंतरराष्ट्रीय करियर में में 119 बार नाबाद रहे थे। पल्लेकल वनडे में नाटआउट रहने के बाद ये संख्या बढ़कर 120 हो गई है। धोनी टेस्ट में 16, वनडे में 71 और टी-20 मैचों में 33 बार नाबाद रहे हैं। उनसे ज्यादा बार अंतरराष्ट्रीय करियर में श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन रहे हैं। मुरलीधरनअंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 119 बार नाबाद रहे थे। 

IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...

India Vs Sri Lanka 2nd ODI at Pallikal Interesting facts Related to Match at  Pallekele
स्टंपिग करते हिए धोनी
धोनी ने पल्लेकल में बल्लेबाजी से पहले विकेट के पीछे भी एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने  श्रीलंकाई बल्लेबाज धनुष्का गुणथिलका को यजुवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंपिग आउट कर सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने के  विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।अब  वह 99 स्टंपिंग के साथ वनडे में सबसे तेज 99 स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर बन गए हैं। हालांकि कुमार संगाकारा 99 स्टंपिंग के साथ धोनी की बराबरी पर हैं। लेकिन धोनी ने इतनी स्टंपिंग संगकारा से कम मैचों में की है। रोमेश कालूवितराना 75 स्टंपिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...

India Vs Sri Lanka 2nd ODI at Pallikal Interesting facts Related to Match at  Pallekele
रोहित शर्मा - फोटो : icc
रोहित शर्मा ने जैसे ही श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में 13वां रन बनाया उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट 8 हजार रन पूरे हो गए। वो यह उपलब्धि हासिल करने वाले 14वें भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके साथ ही रोहित की श्रीलंका में नाकामी का सिलसिला बंद हो गया। रोहित ने रोहित ने 43 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 45 गेंद में 54 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रोहित ने 5 चौके और 3 छक्के जड़े।  
विज्ञापन

IndVsSL: धोनी ने बनाया एक विश्व रिकॉर्ड, विराट ने जड़ा तिहरा शतक...

India Vs Sri Lanka 2nd ODI at Pallikal Interesting facts Related to Match at  Pallekele
जसप्रीत बुमराह - फोटो : ESPN
जसप्रीत बुमराह ने मैच में 43 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। यह 18 वनडे मैचों में तीसरा मौका है जब बुमराह ने वनडे में चार विकेट हासिल किए हैं। 18 मैचों में तीन बार यह कारनामा करने वाले बुमराह चौथे भारतीय हैं। इससे पहले  नरेंद्र हिरवानी, अजीत आगरकर और प्रवीण कुमार ये कारनामा कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed