टीम इंडिया ने अपना
दक्षिण अफ्रीकी दौरा आखिरकार जीतकर के साथ खत्म किया।
विराट कोहली के नेतृत्व वाली
टीम इंडिया ने इस दौरे पर टेस्ट सीरीज 2-1 से गंवाने के बाद पहले 5-1 से वन-डे सीरीज जीती और इसके बाद 3 मैचों की टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही।
आखिरी टी20 मुकाबला टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर न सिर्फ सीरीज पर कब्जा किया बल्कि उनके नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हुए। आइए जानते हैं उन रिकॉर्ड्स के बारे में विस्तार से...
टीम इंडिया ने द. अफ्रीका की धरती पर एक ही दौरे में लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। इससे पहले भारत कभी भी किसी विदेशी दौरे पर ऐसा करने में कामयाब नहीं रहा था।
3 of 7
भुनवनेश्वर कुमार
- फोटो : bcci
तीसरे मैच के अंतिम ओवर में घातक गेंदबाजी करने वाले
भुवनेश्वर कुमार ने टी20 सीरीज में 7 विकेट अपने नाम किए और इसी के साथ वह द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बने। भुवनेश्वर को इस सीरीज का मैन ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
जीत के सातवें घोड़े पर सवार टीम इंडिया की यह 8वीं लगातार द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीत है।
5 of 7
जेपी डुमिनी
- फोटो : bcci
टीम इंडिया के अलावा द. अफ्रीका के कप्तान
जेपी डुमिनी ने भी अपने नाम इस मैच में एक कीर्तिमान दर्ज करवाया। उन्होंने इस मैच में 59 रन की पारी खेली और अब वह द. अफ्रीकी की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं।
डुमिनी के नाम 11, एबी डीविलियर्स 10 और फाफ डु प्लेसी के नाम 8 फिफ्टी दर्ज है।