फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: धवन-भुवनेश्वर ही नहीं यह तीन खिलाड़ी भी रहे इस मैच के 'ट्रंप कार्ड'

Mon, 19 Feb 2018 02:52 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 19 Feb 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
india vs south africa five heroes of first t20i at johannesburg
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : bcci
वन-डे सीरीज 5-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया के जीत का सिलसिला टी20 में भी जारी है। रविवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम ने मेजबान प्रोटियाज को 28 रन से मात देने में कामयाब रही। इसी के साथ भारत ने 3 टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। अब सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को सेंचुरियन में खेला जाएगा। 


मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोटियाज टीम 9 विकेट गंवाकर 175 रन ही बना सकी। वन-डे सीरीज की तरह पूरी अफ्रीकी टीम इस मैच में भी भारत के सामने 19 ही साबित हुई। आइए जानते हैं इस जीत के उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जिनके दम पर टीम इंडिया को यह जीत हासिल हुई... 
 
india vs south africa five heroes of first t20i at johannesburg
शिखर धवन - फोटो : bcci
टीम इंडिया के लिए एक बार फिर ओपनर शिखर धवन ने कमाल की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने इस मैच में 39 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 72 रन की पारी खेली। इनकी इस पारी की ही बदौतल टीम इंडिया इस मैच में 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। 
 
india vs south africa five heroes of first t20i at johannesburg
रोहित शर्मा - फोटो : bcci
रोहित शर्मा बेशक इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन उन्होने इस मैच में जिस तरह से टीम को शुरुआत दिलाई, उसने पूरी टीम का एक मोमेंटम सेट करने का काम किया। अपना पहला मैच खेल रहे डेन पीटरसन ने मैच में अफ्रीका की ओर से पहला ओवर डाला। इस ओवर में रोहित ने दो छक्के और एक चौके की मदद से 17 रन बटोरे। बस इसके बाद पूरे मैच में भले ही टीम के विकेट गिरते रहे लेकिन इसका असर रन रेट पर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa five heroes of first t20i at johannesburg
विराट कोहली - फोटो : bcci
49 रन पर दो विकेट गिरने के बाद एक बार फिर टीम को इस संकट से उबारने की जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर आ गई। हर बार की तरह इस बार फिर उन्होंने टीम को मजबूती प्रदान की और 26 रन की अहम पारी खेली। उन्होंने धवन के साथ मिलकर 59 रन की साझेदारी की और टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। 
 
विज्ञापन
india vs south africa five heroes of first t20i at johannesburg
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : bcci
वन-डे में बेअसर रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में साबित किया कि आखिर उन्हें इस फॉर्मेट का सबसे बेहतर गेंदबाज क्यों कहा जाता है। उन्होंने इस मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। 

भुवी ने न सिर्फ टीम को शुरुआती कामयाबी दिलाई बल्कि अंतिम ओवरों में भी विकेट लिए। इसके साथ वह अब टी20 में 5 विकेट लेने वाले युजवेंद्र चहल के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed