टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 112 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस एक छक्के के साथ पुजारा ने अपने नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : File
टेस्ट क्रिकेट में इस साल पुजारा द्वारा लगाया गया ये तीसरा सिक्स था। ऐसे में अगर पुजारा के टेस्ट करियर की बात करें तो यह पहला मौका था जब उन्होंने पहली बार किसी साल में सबसे ज्यादा तीन छक्के लगाने का कमाल किया हो। इससे पहले पुजारा ने कभी भी एक साल में तीन छक्के नहीं लगाए थे।
3 of 5
रोहित-पुजारा
- फोटो : social Media
दरअसल, गुरुवार को खेले गए पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में पुजारा ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 138 रन की शतकीय साझेदारी की और भारतीय पारी को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई।
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : pti
पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के अपने 72 मैचों की 121 पारियों में अब तक कुल 14* छक्के लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के नाम कुल 5631* रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 18 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है।
बता दें कि पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर का पहला टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद से अभी तक उन्होंने किसी एक साल में तीन छक्के नहीं जड़े थे। मगर साल 2019 में उनके बल्ले से तीन छक्के लग चुके हैं, जो अपने आप में पुजारा के लिए एक रिकॉर्ड है।