{"_id":"5d9f112a8ebc3e01486046eb","slug":"ruins-of-5000-year-old-city-discovered-in-israel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुदाई में मिला 5000 साल पुराना 'खोया हुआ शहर', जले हुए जानवरों की हड्डियां भी मिलीं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
खुदाई में मिला 5000 साल पुराना 'खोया हुआ शहर', जले हुए जानवरों की हड्डियां भी मिलीं
उत्तरी इजराइल में पुरातत्वविदों ने एक प्रारंभिक कांस्य युग के शहर के अवशेषों की खोज की है। खोया हुआ यह शहर एक नए राजमार्ग इंटरचेंज के निर्माण के दौरान मिला, जो इजरायल के तेल अवीव शहर से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
2 of 5
खुदाई में मिला 5000 साल पुराना 'खोया हुआ शहर'
- फोटो : Assaf Peretz/Israel Antiquities Authority
पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह शहर 5000 साल पुराना हो सकता है, जो आज के न्यूयॉर्क शहर जैसा बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि 160 एकड़ में फैले इस प्राचीन शहर में करीब पांच-छह हजार लोग रहते होंगे।
3 of 5
खुदाई में मिला 5000 साल पुराना 'खोया हुआ शहर'
- फोटो : Assaf Peretz/Israel Antiquities Authority
इस शहर को कांस्य युग के विकसित सभ्यताओं में से एक माना जा रहा है, जिसका नाम एन एसुर है। यहां मिले हजारों साल पुराने खंडहर इसके शहरीकरण की कहानी बयां करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
खुदाई में मिला 5000 साल पुराना 'खोया हुआ शहर'
- फोटो : Youtube/Israel Antiquities Authority
यहां खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को कई इमारतों, सड़कों, गलियों और किलेबंदी के अवशेष मिले हैं। इसके अलावा यहां मंदिर, मूर्तियां, मिट्टी के बर्तन और जले हुए जानवरों की हड्डियां और खून भी मिले हैं। माना जा रहा है कि यहां जानवरों की बलि दी जाती होगी।
विज्ञापन
5 of 5
खुदाई में मिला 5000 साल पुराना 'खोया हुआ शहर'
- फोटो : Assaf Peretz/Israel Antiquities Authority
इजरायल के पुरावशेष प्राधिकरण के पुरातत्वविदों के मुताबिक, यहां रहने वाले निवासियों के अन्य क्षेत्रों और राज्यों के साथ कृषि और व्यापारिक संबंध रहे होंगे। यहां से पत्थर के कई खिलौने भी मिले हैं, जो हजारों साल पुरानी सभ्यता को दर्शाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।