{"_id":"5d9f206a8ebc3e93a04e9593","slug":"india-vs-south-africa-cheteshwar-pujara-hit-his-third-six-and-makes-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvsSA: पुजारा के लिए साल 2019 सबसे खास, बना डाला छक्के का रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsSA: पुजारा के लिए साल 2019 सबसे खास, बना डाला छक्के का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 10 Oct 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन 112 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इस एक छक्के के साथ पुजारा ने अपने नाम एक बेहद खास रिकॉर्ड दर्ज किया।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : File
टेस्ट क्रिकेट में इस साल पुजारा द्वारा लगाया गया ये तीसरा सिक्स था। ऐसे में अगर पुजारा के टेस्ट करियर की बात करें तो यह पहला मौका था जब उन्होंने पहली बार किसी साल में सबसे ज्यादा तीन छक्के लगाने का कमाल किया हो। इससे पहले पुजारा ने कभी भी एक साल में तीन छक्के नहीं लगाए थे।
3 of 5
रोहित-पुजारा
- फोटो : social Media
दरअसल, गुरुवार को खेले गए पुणे टेस्ट मैच की पहली पारी में पुजारा ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 138 रन की शतकीय साझेदारी की और भारतीय पारी को संभालने में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : pti
पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट के अपने 72 मैचों की 121 पारियों में अब तक कुल 14* छक्के लगा चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के नाम कुल 5631* रन दर्ज हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 18 शतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 206 रन रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
cheteshwar pujara
बता दें कि पुजारा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2010 में की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करियर का पहला टेस्ट मैच खेला था। इसके बाद से अभी तक उन्होंने किसी एक साल में तीन छक्के नहीं जड़े थे। मगर साल 2019 में उनके बल्ले से तीन छक्के लग चुके हैं, जो अपने आप में पुजारा के लिए एक रिकॉर्ड है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।