फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsSA: कोहली 'विराट' या रोहित 'हिट', कौन होगा टी-20 का सिकंदर?

Tue, 17 Sep 2019 11:25 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 17 Sep 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa 2nd t20i: virat kohli and rohit sharma battle on these two records
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार यानी 18 सितंबर को मोहाली में दूसरा टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास कुछ रिकॉर्डस को अपने नाम करने का मौका होगा। दोनों की कोशिश होगी एक धमाकेदार पारी खेलकर भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका खिलाफ अपनी धरती पर पहली जीत दिलाए।


 

india vs south africa 2nd t20i: virat kohli and rohit sharma battle on these two records
विराट रोहित - फोटो : social media

टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा मौजूदा वक्त में टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और विराट कोहली उनसे केवल 53 रन पीछे हैं। रोहित ने 88 टी-20 पारियों में 2422 रन बनाए हैं, जबकि कोहली 65 पारियों में 2369 रन बना चुके हैं। रोहित शर्मा की कोशिश होगी टी-20 सीरीज की शुरुआत शानदार हो। विराट के पास मौका होगा कि वह रोहित को पीछे छोड़ सबसे आगे हो जाए।

india vs south africa 2nd t20i: virat kohli and rohit sharma battle on these two records
रोहित-विराट - फोटो : social media

क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेंट में रोहित और कोहली दोनों ही पचास या उससे अधिक रन पर टाई किए हुए हैं। रोहित ने 17 अर्द्धशतक और चार शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने टी-20 में 21 अर्द्धशतक लगाए हैं। यानी कि दोनों ने टी-20 में पचास पार का स्कोर एक बराबर 21 बार बनाया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे मैच में विराट और रोहित में से कोई भी अर्धशतक लगता है, तो वह आगे निकल जाएगा। बता दें कि भारत ने घरेलू मैदान पर टी-20 में कभी दक्षिण अफ्रीका को नहीं हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa 2nd t20i: virat kohli and rohit sharma battle on these two records
विराट कोहली-रोहित शर्मा - फोटो : social Media

साल 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज घर पर खेली थी और तीन मैचों की सीरीज 0-2 से हारी थी। एक मैच रद्द हो गया था। भारत में दक्षिण अफ्रीका का जीत का प्रतिशत 66.67 का है। उन्होंने छह में से चार मैच जीते हैं। विराट कोहली किसी भी हालत में इस रिकॉर्ड को बदलना चाहेंगे।

विज्ञापन
india vs south africa 2nd t20i: virat kohli and rohit sharma battle on these two records
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। यह मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे होने वाला था, लेकिन लागातार बारिश होने के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं हो पाया। जिसके अंपायर ने इस मैच को रद्द करने का फैसला किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed