{"_id":"5d7f6b568ebc3e93a170b8c3","slug":"team-india-started-looking-beyond-kuldeep-yadav-and-yuzvendra-chahal-for-t20-world-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'कुलचा' की अनदेखी बिगाड़ सकती है भारत का हाजमा, क्या कोहली कर रहे 'विराट' भूल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'कुलचा' की अनदेखी बिगाड़ सकती है भारत का हाजमा, क्या कोहली कर रहे 'विराट' भूल?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 17 Sep 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को भले ही मौजूदा सत्र में टी-20 क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम के साथ मौका नहीं मिला हो, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल होने वाले विश्व कप से पूर्व खेल के सबसे छोटे प्रारूप में इन्हें चुका हुआ मानना जल्दबाजी होगी।
2 of 6
- फोटो : social Media
पिछले 24 महीनों में प्रभावी प्रदर्शन से सीमित ओवरों की टीम में जगह पक्की करने वाले कुलदीप और चहल को लगातार दो टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा घरेलू श्रृंखला भी शामिल है।
3 of 6
वाशिंगटन सुंदर (बाएं) और राहुल चहर (दाएं)
- फोटो : सोशल मीडिया
धर्मशाला में पहले टी-20 से पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि वे राहुल चाहर और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों का आजमा रहे हैं क्योंकि वे बल्लेबाजी में अधिक गहराई और लगातार 200 से अधिक का स्कोर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चहल और कुलदीप
- फोटो : BCCI
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि, 'भारत टी-20 में इसी तरह का आक्रामक रवैया अपनाना चाहता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अब उन्हें लगातार 220 रन बनाने की इच्छाशक्ति दिखानी होगी। अगर बल्लेबाजी में गहराई है तो आप निश्चित तरीके से बल्लेबाजी कर सकते हैं, लेकिन इस तरह की गहराई के साथ आप पारंपरिक तरीके से नहीं खेल सकते। इंग्लैंड ने ऐसा ही किया। उन्होंने बल्लेबाजी में गहराई पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि वे 400 रन (एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में) बनाना चाहते थे और उन्होंने कई बार इसे हासिल किया।'
विज्ञापन
5 of 6
कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल
- फोटो : पीटीआई
चोपड़ा का मानना है कि अगर कोई टीम विकेट चटकाने की अपनी क्षमता के साथ समझौता करना चाहती है तो उसे अधिक रन बनाने होंगे। इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज का मानना है कि चहल जल्द ही टी-20 में वापसी करेंगे। चहल फिलहाल सिर्फ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का हिस्सा हैं जबकि कुलदीप 50 ओवर के प्रारूप और टेस्ट मैच दोनों टीमों में शामिल हैं, लेकिन अंतिम एकादश में उनका खेलना तय नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।