दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने वाले वन-डे सीरीज से पहले टीम इंडिया के उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। पत्रकारों से बातचीत में रोहित ने कहा है कि टीम इंडिया की नजर डरबन में मेहमानों के खिलाफ खराब रिकॉर्ड पर नहीं बल्कि एक फरवरी से शुरू हो रही 6 मैचों की वन-डे सीरीज जीतने पर है।
2 of 6
rohit sharma
- फोटो : BCCI
वन-डे क्रिकेट में तीन दोहरे शतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले रोहित ने वन-डे सीरीज की योजना पर बात करते हुए कहा था कि हम सीरीज जीतने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हम काफी लंबे अर्से बाद 6 मैचों की सीरीज खेल रहे हैं। इसलिए हम एक बार में सिर्फ एक मैच को लेकर ही आगे बढ़ेंगे और एक साथ पूरी सीरीज के बारे में नहीं सोचेंगे।
किसी तरह के दबाव के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, 'एक टीम के रूप में हमने दबाव को सहना सीख लिया है और अब यह खिलाड़यों पर निर्भर है कि वे व्यक्तिगत तौर पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। हर खिलाड़ी की अपनी भूमिका है और उसे अपनी भूमिका का निर्वाह करना है।'
4 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अब तक कोई वन-डे नहीं जीते जाने के रिकॉर्ड के बारे में पूछे जाने पर रोहित ने कहा, मुझे याद नहीं कि इस मैदान पर भारत ने अपना पहला मैच कब खेला था। लेकिन पिछले कई दशकों में स्थिति बदल चुकी हैं और खिलाड़ी भी बदल चुके हैं। हम यहां पिछली बार और इससे पहले भी मैच हार चुके हैं लेकिन इस बार हमारे पास मौका है और मुझे लगता है कि हम जीत सकते हैं क्योंकि यह टीम अलग है और लगातार जीत रही है।'
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
इस सीरीज को 2019 के वर्ल्ड कप से जोड़े जाने के सवाल को लेकर रोहित ने कहा, मेरा मानना है कि सीरीज की शुरुआत 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर करना हमारे लिए अच्छा है,लेकिन अभी विश्वकप काफी दूर है और हम उसके बारे में ज्यादा नहीं सोचेंगे। हां, कहीं न कहीं वर्ल्ड कप हमारे दिमाग में रहेगा क्योंकि अगला वर्ल्ड कप विदेशी परिस्थितियों में खेला जाना है। हम अब विदेशों में बहुत क्रिकेट खेलेंगे। हम इसे आगे ले जाएंगे और आगे बढ़ेंगे।'