फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK में वापसी को लेकर काफी खुश हैं ब्रावो, कही इतनी बड़ी बात

Wed, 31 Jan 2018 11:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 31 Jan 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
ipl 2018 dwayne bravo says chennai super kings is the best team
ब्रावो

आईपीएल सीजन 11 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। इस सीजन में कई खिलाड़ियों पर फ्रैंचाइजियों ने जमकर रुपये लुटाए, तो कई खिलाड़ियों को खाली हाथ घर लौटना पड़ा। वहीं, कई खिलाड़ियों को पुरानी टीम में वापसी करने का मौका मिला, तो कई अपनी पुरानी टीम से विछड़ गए। दरअसल, वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो की अपनी पुरानी टीम में वापसी हुई है, जिसके बाद उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

ipl 2018 dwayne bravo says chennai super kings is the best team
सीएसके

गौरतलब है कि दो साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी हुई है। इसके साथ ही कैरेबियाई क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो की भी टीम में वापसी हो गई। नीलामी के दौरान सीएसके ने उन्हें 6.40 करोड़ की बोली लगने के बाद राइट टू मैच (RTM) के जरिए अपने टीम में शामिल किया। दुनिया भर के टी-20 लीग में खेलने वाले ब्रावो ने सीएसके में वापसी के बाद कहा कि आईपीएल में इससे बेहतर टीम कोई नहीं।

ipl 2018 dwayne bravo says chennai super kings is the best team
ड्वेन ब्रावो

मालूम हो कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी ब्रावो को आखिरी ओवरों में तेज बल्लेबाजी और खतरनाक गेंदबाजी के लिए जाना जाता हैं। वह त्रिनबागो नाइट राइडर्स (वेस्टइंडीज), एसेक्स (इंग्लैंड), लाहौर कलंदर्स (पाकिस्तान), मेलबर्न रेनिगेड्स (ऑस्ट्रेलिया) जैसे फेंचाइजी टीमों के लिये भी खेलते है। ब्रावो ने कहा, ' मैंने जीतने भी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए क्रिकेट खेला है निजी तौर पर यह (सीएसके) सर्वश्रेष्ठ है। मैं अपने कप्तान एमएस धोनी, सुरेश रैना और रविन्द्र जडेजा के साथ टीम से जुड़े नए खिलाड़ियों से मिलने को उत्सुक हूं जो अब हमारे परिवार का सदस्य होंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2018 dwayne bravo says chennai super kings is the best team
ड्वेन ब्रावो

ब्रावो ने कहा,  'हरभजन सिंह, अंबाती नायडू ( वह मुंबई इंडियंस के लिए इन दोनों के साथ खेल चुके हैं।) उन खिलाडिय़ों में शामिल है जिन्हे पीली जर्सी में देखने के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मैं सीएसके के साथ बने रहने पर खुश, धन्य और सम्मानित महसूस कर रहा हूं।' 

विज्ञापन
ipl 2018 dwayne bravo says chennai super kings is the best team
सीएसके

बता दें कि ब्रावो आईपीएल 2011 से 2015 तक सीएसके टीम का हिस्सा रहे थे। चेन्नई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 706 रन बनाने के साथ 79 विकेट भी चटकाए। उन्होंने 2013 और 2015 में सबसे अधिक विकेट लेने का खिताब पर्पल कैप भी अपने नाम किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed