फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsNZ: बारिश की आशंका, तिरुवनंतपुरम में 29 साल बाद गेंद-बल्ले में होगी टक्कर

Tue, 07 Nov 2017 02:29 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 07 Nov 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
india vs newzealand t-20 sereis will decide in thiruvananthapuram on today
केन विलियमसन और विराट कोहली - फोटो : bcci
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस शहर में 29 साल बाद क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर यहां के क्रिकेट प्रेमी दर्शकों में भारी उत्साह है। बारिश की आशंका के बीच लोगों को उम्मीद है कि यहां टीम इंडिया और कीवी टीम में जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। 
india vs newzealand t-20 sereis will decide in thiruvananthapuram on today
रिचर्ड्स
तिरुवनंतपुरम में 29 साल पहले 1988 में विवियन रिचर्डस की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम ने 25 जनवरी को यहां यूनिवर्सिटी स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैच खेला था। इतने लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को हो रहे मैच को देखने के लिए करीब 40 हजार दर्शक स्टेडियम में उपस्थित रह सकते हैं। वेस्टइंडीज और टीम इंडिया के बीच मैच में भी बारिश की बाधा आई थी। भारत ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 239 रन बनाए थे। बाद में बारिश की वजह से वेस्टइंडीज को 45 ओवर में 240 रनों का टारगेट दिया गया। जिसे फिल सिमंस की शतक की बदौलत वेस्टइंडीज ने 43 ओवरों में ही महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। 
 
india vs newzealand t-20 sereis will decide in thiruvananthapuram on today
शिखर धवन - फोटो : bcci
दिल्ली का पहला मैच टीम इंडिया ने जीता था। राजकोट में कीवी टीम ने पलटवार कर सीरीज में बराबरी कर ली है। ऐसे में तीसरे मैच के काफी रोमांचक होने के आसार है। टीम इंडिया के ओपनरों और ट्रेंट बोल्ट के बीच की टक्कर देखने लायक होगी। वहीं कीवी टीम के ओपनर कोलिन मुनरो त‌था मार्टिन गुप्टिल तथा टीम इंडिया के गेंदबाजों के बीच कड़ी टक्कर होगी। दिल्ली में रोहित और शिखर ने 80-80 रनों की पारी खेली थी। वहीं राजकोट में मुनरो ने शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में मुख्य भूमिका अदा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
india vs newzealand t-20 sereis will decide in thiruvananthapuram on today
विरा
सोमवार को तिरुवनंतपुरम में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश की आशंका व्यक्त की है। अगर बारिश हुई तो तिरुवनंतपुरम के लोगों को निराश हो सकते हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भी टी-20 सीरीज का निर्णायक मैच हैदराबाद में बारिश की भेंट चढ़ गया था। अगर यहां भी बारिश हुई तो टीम इंडिया और विराट कोहली का कीवी टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज जीतने का सपना टूट सकता है। 
विज्ञापन
india vs newzealand t-20 sereis will decide in thiruvananthapuram on today
विराट कोहली और रोहित शर्मा
टीम इंडिया ने अभी तक कीवी टीम के खिलाफ कभी भी टी-20 सीरीज नहीं जीती है। वन डे सीरीज में तो उसे जीत मिली है लेकिन टी-20 में वह कीवी टीम से हमेशा कमजोर पड़ी है। दिल्ली में टीम इंडिया ने पहली बार टी-20 में कीवी टीम को हराया है। ऐसे में तिरुवनंतपुरम में सीरीज जीत इतिहास बुक में ‌विराट कोहली अपना नाम दर्ज कराना चाहेंगे। 

तीसरे मैच में धोनी की बैटिंग पर भी सबकी नजर रहेगी। राजकोट में धीमी बल्लेबाजी की वजह से उनकी आलोचना हुई थी। लक्ष्मण ने तो यहां तक कह दिया था कि धोनी अब टी-20 से अपने को अलग कर लें, वह वन डे में जरूर हिस्सा हो सकते हैं। धोनी ने राजकोट में हालांकि 37 गेंद में 49 रन बनाए थे। लेकिन पांच गेंद में बाउंड्री के जरिए महज 26 रन जुटाए। वहीं अन्य 32 गेंदों में महज 23 रन ही बना सके थे। ऐसी धीमी पारी के बाद यह देखना होगा कि कप्तान कोहली और कोच रवि शास्‍त्री अब धोनी को किस नंबर पर बैटिंग कराते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed