फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है दुनिया की सबसे तेज कार, 457 किमी. प्रति घंटा है इसकी रफ्तार

Tue, 07 Nov 2017 02:03 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Tue, 07 Nov 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
Koenigsegg Agera RS becomes World Fastest Car Ever Breaks Bugatti Records
Koenigsegg Agera RS
स्पोर्ट्कार बनाने वाली स्विडिश कंपनी Koenigsegg की कार Agera RS सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया की सबसे तेज कार बन गई है। इस कार ने फ्रांस की बुगाटी सुपरकार से यह खिताब छीना है। जब इस कार को दौड़ाकर देखा गया तो कोइनेगसेग एगेरा आरएस की औसत स्पीड 277.9mph (करीब 447 किमी/घंटा) रही। 
इससे पहले बुगाटी Veyron सुपर स्पोर्ट कार ने 267.8mph (करीब 430 किमी/घंटा) का रिकॉर्ड बनाया था। इस तरह Koenigsegg Agera RS दुनिया की सबसे तेज प्रोडक्शन कार बन गई है। 
Koenigsegg Agera RS becomes World Fastest Car Ever Breaks Bugatti Records
Koenigsegg Agera RS
कार ने पहली बार में 271.2mph (436 किमी./घंटा) की अधिकतम स्पीड दर्ज कराई, लेकिन जब दूसरी बार दौड़ाया गया तो यह 284.5mph (457 किमी./घंटा) की स्पीड तक पहुंच गई। यह किसी भी कार की सबसे तेज स्पीड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Koenigsegg Agera RS becomes World Fastest Car Ever Breaks Bugatti Records
Koenigsegg Agera RS
बता दें कि यह वही कार है जिसने हाल ही में बुगाटी चिरोन के सबसे कम समय में 0 से 400 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था। दरअसल 3.3 मिलियन डॉलर (करीब 21 करोड़ रुपए) की बुगाटी चिरोन 41.96 सेकेंड में 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। 
विज्ञापन
Koenigsegg Agera RS becomes World Fastest Car Ever Breaks Bugatti Records
Koenigsegg Agera RS
इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए Koenigsegg Agera RS मात्र 36.44 सेकेंड में 400 की स्पीड पर पहुंच कर वापस 0 पर आ गई थी। यह बुगाटी की कार से लगभग 5.5 सेकेंड कम रहा था। कार में  5-0 लीटर टर्बो वी8 इंजन दिया है। यह हाइपर कार 1360 बीएचपी पावर और 1370 एनएम टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed