फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: वेलिंग्टन टेस्ट में उतरते ही टेलर ने रचा इतिहास, हासिल की खास उपलब्धि

Fri, 21 Feb 2020 05:43 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 21 Feb 2020 05:43 AM IST
विज्ञापन
IND vs NZ Ross Taylor 1st cricketer to play 100 international matches in all 3 formats
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड-भारत के बीच खेले जा रहे दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर कीर्तिमान रचा है। आज टेलर अपने करियर का 100वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरे हैं। इसके साथ ही वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। 35 साल के टेलर ने 2007 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। 

IND vs NZ Ross Taylor 1st cricketer to play 100 international matches in all 3 formats
रॉस टेलर - फोटो : ट्विटर

टेलर ने कुछ दिनों पहले कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद मुझे लगा था कि मैं अब टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाऊंगा। मैं बहुत खुशनसीब था क्योंकि 2005 में टी-20 क्रिकेट आया और 2006 में मैंने पदार्पण किया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में टेलर ने 15 और चार बनाए थे। वहीं, दूसरे मुकाबले में 17 और आठ रन ही बना पाए थे।

IND vs NZ Ross Taylor 1st cricketer to play 100 international matches in all 3 formats
ross taylor

रॉस टेलर न्यूजीलैंड की ओर से 100 टेस्ट मैच खेलने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। वे इसी के साथ स्टीफन फ्लेमिंग, ब्रैंडन मैक्कुलम और डेनियल विटोरी के क्लब में शामिल हैं। वे कीवी टीम की तरफ से टेस्ट और वन-डे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके अलावा उनके नाम न्यूजीलैंड की तरफ से वन-डे में सबसे अधिक शतक दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs NZ Ross Taylor 1st cricketer to play 100 international matches in all 3 formats
रॉस टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलर ने 99 टेस्ट मैचों में 46.28 के औसत से 7174 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 231 एकदिवसीय मुकाबले में 8570 रन बनाए हैं जिसमें 21 शतक तथा 51 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी-20 के 100 मैच में सात अर्धशतकों की मदद से 1909 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs NZ Ross Taylor 1st cricketer to play 100 international matches in all 3 formats
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और पांचवे ओवर में ही पहला झटका लगा। ओपनर पृथ्वी शॉ ने तेज शुरुआत की, लेकिन टीम साउथी ने महज 16 रन के स्कोर पर उनको क्लीन बोल्ड कर दिया । 

भारत का दूसरा विकेट चेतेश्वर पुजारा के रूप में गिरा। पुजारा का विकेट पहला टेस्ट खेल रहे कीवी गेंदबाज काइल जैमिनसन लिया ने हासिल किया। कप्तान विराट कोहली सात गेंद पर दो रन बनाकर रॉस टेलर को अपना कैच दे बैठे। काइल ने कोहली को आउट कर न्यूजीलैंड को बड़ी सफलता दिलाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed