फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvNZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में हार के ये हैं 5 मुजरिम

Sun, 05 Nov 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 05 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
india vs new zealand 5 worst performers of host in secord t20i at rajkot
टीम इंडिया - फोटो : bcci

टीम इंडिया को शनिवार को राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड से 40 रन से शिकस्त मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और कॉलिन मुनरो (109*) के शतक की बदौलत 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बना सकी। मेजबान टीम इस मैच में इन 5 खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन के कारण हारी। जानते हैं कौन है वो:

हार्दिक पांड्या

india vs new zealand 5 worst performers of host in secord t20i at rajkot
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

टीम इंडिया के महान ऑलराउंडर बनने की राह पर बढ़ रहे हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन लगातार दूसरे मैच में खराब रहा। उन्होंने गेंदबाजी में एक ओवर किया और 14 रन खर्च किए। फिर बल्लेबाजी में वो सिर्फ 1 रन बना सके और इश सोढ़ी की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। पांड्या जब बल्लेबाजी करने आए थे, तब टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी, क्योंकि भारतीय टीम के तीन विकेट जल्दी गिर गए थे। मगर वो अपने आप को साबित करने में सफल नहीं रहे।

मोहम्मद सिराज

india vs new zealand 5 worst performers of host in secord t20i at rajkot
मोहम्मद सिराज को टी-20 कैप सौंपते रवि शास्त्री - फोटो : BCCI

युवा तेज गेंदबाज जल्द ही अपने डेब्यू मैच को भूलना चाहेंगे और आगे कमाल का प्रदर्शन करना चाहेंगे। 23 वर्षीय सिराज ने चार ओवर के अपने कोटे में 53 रन लुटाए और केन विलियमसन के रूप में एक विकेट लिया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। सिराज डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन काबिज हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू मैच में 64 रन खर्च किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमएस धोनी

india vs new zealand 5 worst performers of host in secord t20i at rajkot
एमएस धोनी - फोटो : bcci

वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर का टैग अपने नाम रखने वाले एमएस धोनी की चमक फीकी दिखाई पड़ी। उन्होंने 37 गेंदों में दो चौको और तीन छक्को की मदद से 49 रन की पारी जरुर खेली, लेकिन ये टीम के लिए नाकाफी रही। दरअसल, धोनी ने बहुत ज्यादा डॉट्स गेंदे खेली, जिसकी वजह से टीम इंडिया पर जरुरी रन रेट बढ़ता गया। विराट कोहली पर भी इसका दबाव साफ दिखा। दबाव का नतीजा ये रहा कि कप्तान कोहली भी हार मान गए और अपना विकेट कीवी टीम को गिफ्ट करके गए।

विज्ञापन

शिखर धवन

india vs new zealand 5 worst performers of host in secord t20i at rajkot
शिखर धवन - फोटो : twitter

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन से इस मैच में अच्छी शुरुआत दिलाने का विश्वास था। मगर वो उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 80 रन की लाजवाब पारी खेलने वाले धवन शनिवार को राजकोट में सिर्फ 1 रन बना सके और ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर बोल्ड हो गए। अगर 'गब्बर' के नाम से मशहूर धवन क्रीज पर टिकते तो टीम इंडिया को लक्ष्य का पीछा करने में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed