फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या 15 महीने का सूखा खत्म कर पाएंगे विराट? पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का है मौका

Wed, 03 Mar 2021 11:16 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
india vs england : virat kohli eyes break big records of ponting and equal to dhoni in 4th test
विराट कोहली - फोटो : twitter

भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला गुरुवार (4 मार्च) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिहाज से चौथा टेस्ट अहम माना जा रहा है। इंग्लैंड की टीम के लिए इस मैच में अधिक कुछ दांव पर नहीं, पर भारत के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। वहीं, इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर...


 

india vs england : virat kohli eyes break big records of ponting and equal to dhoni in 4th test
विराट कोहली - फोटो : twitter@BCCI

क्या 15 महीने का सूखा खत्म कर पाएंगे विराट?

विराट कोहली के शतक का सूखा लंबे समय से जारी है। उन्होंने पिछले 35 पारियों से कोई शतक नहीं जमाया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल उठता है कि क्या विराट चौथे टेस्ट में 15 महीने का सूखा खत्म कर पाएंगे? बता दें कि विराट ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में शतक (136 रन) जड़ा था। इसके बाद से विराट का बल्ला खामोश ही रहा है। इसके बाद से वह लगातार छोटे-मोटे स्कोर करते आए हैं। विराट कोहली ने 15 महीने से क्रिकेट के तीनों फॉर्मट (टेस्ट, वनडे, टी-20 अंतरराष्ट्रीय) में कोई शतकीय पारी नहीं खेली है।

 

india vs england : virat kohli eyes break big records of ponting and equal to dhoni in 4th test
विराट कोहली और रिकी पोंटिंग - फोटो : ट्विटर

विराट के निशाने पर पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड

विराट अगर चौथे टेस्ट में शतक जड़ देते हैं तो वे बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वह विराट का बतौर कप्तान 42वां अंतरराष्ट्रीय शतक होगा। फिलहाल पोंटिंग और विराट के बतौर कप्तान 41 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं। फिलहाल दोनों ही संयुक्त रूप से शीर्ष पर काबिज हैं। शतक के साथ विराट पोंटिंग के 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक की बराबरी कर लेंगे। विराट के नाम 425 मैचों में 70 अंतरराष्ट्रीय शतक है, जबकि पोंटिंग के नाम 71 अंतरराष्ट्रीय शतक (560 मैचों में)है। इस मामले सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। उनके नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक (664 मैचों में) हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england : virat kohli eyes break big records of ponting and equal to dhoni in 4th test
विराट कोहली - फोटो : social media

बनेंगे तीसरे कप्तान कोहली

कप्तान के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 12000 रन पूरे करने से विराट 17 रन दूर हैं। वह चौथे टेस्ट में 17 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन जाएंगे। अभी तक ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (15440) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (14878) ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।

 

विज्ञापन
india vs england : virat kohli eyes break big records of ponting and equal to dhoni in 4th test
विराट कोहली, एमएस धोनी - फोटो : icc

धोनी की बराबरी करे लेंगे कोहली

कोहली का यह बतौर कप्तान 60वां मैच होगा। वह भारत की ओर से सर्वाधिक मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी करने के मामले में एमएस धोनी (60 मैच) की बराबरी कर लेंगे। कोहली ने 59 मैचों में से 35 जीते, 14 हारे और 10 ड्रॉ रहे हैं। अगर वह यह मैच जीत जाते हैं तो वह वेस्टइंडीज के दिग्गज सर क्लाइव लॉयड के कप्तान के रूप में 36 मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed