फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका का वो 10 सेकेंड का वीडियो क्लिप, जो 48 करोड़ रुपये में बिका

Wed, 03 Mar 2021 08:22 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 03 Mar 2021 08:22 PM IST
सार

 

विज्ञापन
donald trump crypto art 10 second video clip that sold for 48 crore rupee
बीपल का वीडियो क्लिप - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी डिजिटल आर्टिस्ट बीपल का एक वीडियो क्लिप 48 करोड़ रुपये में बिक गया। अगर आप इस क्लिप को देखेंगे, तो आपको ऐसा कुछ खास नहीं दिखेगा कि इस वीडियो के लिए करोड़ों रुपये मिले। लेकिन ऐसा हुआ है, जो लोगों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। कुछ समय पहले ही मियामी के एक आर्ट संकलनकर्ता ने इस वीडियो को  67 हजार डॉलर (49 लाख रुपये) का खरीदा था। हाल ही में उन्होंने इस वीडियो को 6.6 मिलियन डॉलर यानी 48 करोड़ रुपये में बेचा है।

donald trump crypto art 10 second video clip that sold for 48 crore rupee
बीपल का वीडियो क्लिप - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस वीडियो को डिजिटल आर्टिस्ट बीपल ने बनाया है और इसका अंथेटिकेशन ब्लाकचैन से है। ऐसे में जिसके पास इसका ओरिजिनल वर्क होगा, वो उसके डिजिटल सिग्नेचर से ही खुलेगा। इसे नान फंगेबल टोकन यानि एनएफटी कहा जा रहा है। इस खास तकनीक की लोकप्रियता कोरोना काल में बहुत तेजी से बढ़ी है। अब तक ऑनलाइन इस तरह की चीजों का लोग बहुत आसानी से कापी कर लेते थे, लेकिन ब्लाकचैन तकनीक में कोई भी आब्जेक्ट तभी खुलेगा, जबकि उसका सही मालिक डिजिटल सिग्नेचर करके उसको खोले।

donald trump crypto art 10 second video clip that sold for 48 crore rupee
बीपल का वीडियो क्लिप - फोटो : सोशल मीडिया

कंप्यूटर से बनाए गए इस वीडियो में एक विशाल डोनाल्ड ट्रंप को मैदान पर धराशाई होते दिखाया गया है और उनके पूरे शरीर पर स्लोगन लिखे हुए हैं। बता दें कि इस वीडियो को चुनाव से पहले बनाया गया था, लेकिन ट्रंप की हार के बाद से लाखों लोग रोज इसको ऑनलाइन देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
donald trump crypto art 10 second video clip that sold for 48 crore rupee
आर्टिस्ट बीपल - फोटो : सोशल मीडिया

बीपल पिछले 12 सालों से रोज एक डिजिटल वीडियो या पिक्चर बनाते हैं। अबतक उन्होंने 4,000 से अधिक कृतियां बना चुके हैं। बता दें कि बीपल की कलाकृतियां अब खूब बिकने भी लगी हैं। अगर आप यूट्यूब पर जाएं या ऑनलाइन चाहें तो मुफ्त में उनके वीडियो देख सकते हैं। लेकिन किसी वीडियो का आप ओरिजनल मालिक बनना चाहते हैं, तो इसे खरीदना होगा। इसके बाद ब्लाकचैन तकनीक के जरिए आप इसके असली मालिक बन जाएंगे।

विज्ञापन
donald trump crypto art 10 second video clip that sold for 48 crore rupee
Blockchain - फोटो : Medium

'न्यूयॉर्क टाइम्स' में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉकचेन तकनीक पूरे विश्व के इको-सिस्टम को प्रभावित करने की क्षमता रखती है। विश्व के लगभग सभी बड़े केंद्रीय बैंक इसे लेकर शोध कर रहे हैं। इस तकनीक को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए क्रांतिकारी तकनीक माना जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed