फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर के मजाक का शिकार बने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन, वजह है रोचक

Tue, 14 Aug 2018 01:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
india vs england 2018 danielle wyatt troll arjun tendulkar in lords test
अर्जुन तेंदुलकर

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वर्षाबाधित दूसरे टेस्ट में लॉर्ड्स क्रिकेट स्टाफ की मदद की। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में भारतीय अंडर-19 टीम की तरफ से डेब्यू करने वाले अर्जुन फिलहाल लंदन में मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्हें भारत के ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा लेते हुए देखा गया।

india vs england 2018 danielle wyatt troll arjun tendulkar in lords test
अर्जुन तेंदुलकर

युवा क्रिकेटर को कप्तान विराट कोहली और मुरली विजय को नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कराते देखा गया। इसके अलावा लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान अर्जुन को लॉर्ड्स ग्राउंड स्टाफ की मदद करते हुए देखा गया। उन्होंने बारिश के समय मैदान पर कवर्स लगाने में मदद की।

india vs england 2018 danielle wyatt troll arjun tendulkar in lords test
सचिन तेंदुलकर-अर्जुन तेंदुलकर

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन से पहले लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड प्रबंधन ने अर्जुन की ग्राउंड स्टाफ की मदद करने के लिए तारीफ की। अपने ट्वीट में ग्राउंड स्टाफ प्रबंधन ने लिखा, 'न सिर्फ उन्होंने हाल ही में एमसीसी के साथ ट्रेनिंग की बल्कि हमारे ग्राउंडस्टाफ के लिए मदद का हाथ भी आगे बढ़ाया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs england 2018 danielle wyatt troll arjun tendulkar in lords test
अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल याट

फिर रविवार को जब बारिश ने खेल रोका तो अर्जुन इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर और दोस्त डेनियल याट के मजाक का शिकार बने। स्टेडियम में मौजूद डेनियल याट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक क्लिप शेयर की, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर ग्राउंड स्टाफ की मदद करते दिख रहे हैं। याट ने इस क्लिप को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'काम करो अर्जुन तेंदुलकर।'



 

विज्ञापन
india vs england 2018 danielle wyatt troll arjun tendulkar in lords test
अर्जुन तेंदुलकर

पिछले सप्ताह ही अर्जुन लंच पर याट के साथ गए थे, जिसका फोटो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते भारत को दूसरे टेस्ट में एक पारी और 159 रन की करारी शिकस्त मिली। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड ने भारत को दूसरी पारी में 130 रन पर ऑलआउट करके इंग्लैंड की जीत पर मुहर लगाई। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed