भारत और बांग्लादेश के बीच गुरूवार को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। एजबेस्टम मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में खेले जाने वाले इस मैच से पहले कागजों पर भले ही भारत इस मैच को जीतने का प्रबल दावेदार है लेकिन बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत उलटफेर का शिकार हुआ है:
ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा
2 of 7
मशरफे मुर्तजा
- फोटो : ESPN
वर्ल्ड कप 2007- बांग्लादेश 5 विकेट से जीता
वेस्टइंडीज में खेले गए 2007 विश्व कप में पोर्ट ऑफ स्पेन में बांग्लादेश ने भारत को पांच विकेट से हराकर एक बहुत बड़ा उलटफेर किया था। सौरव गांगुली (66) और युवराज सिंह (47) के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया और टीम 191 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया।
ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा
3 of 7
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
टी-20 वर्ल्ड कप 2009- भारत की 25 रन से जीत
दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 25 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 180 रन बनायए। गौतम गंभीर ने 50 और युवराज सिंह ने 18 गेंदों पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। प्रज्ञान ओझा (4/21) की धारदार गेंदबाज़ी के आगे बांग्लादेश 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।
ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा
4 of 7
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
विश्व कप 2011- 87 रन से जीती टीम इंडिया
बांग्लादेश के घरेलू मैदान मीरपुर पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 370 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वीरेंद्र सेहवाग ने 175 की तूफानी पारी खेली। साथ ही विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 283 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 87 रनों से जीत लिया। इसके बाद भारत ने वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया।
ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा
5 of 7
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ESPN
टी-20 वर्ल्ड कप 2014- 8 विकेट से टीम इंडिया की जीत
2014 के टी-20 विश्व कप में भारत ने बांग्लदेश को आसानी से हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई। अश्विन और अमित मिश्रा की बेहतरीन गेंदबाज़ी के चलते बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन ही बना सका। भारत ने 2 विकेट गंवाकर 9 गेंद शेष रहते ही रोहित और विराट की फिफ्टी की बदौलत यह अपने नाम किया।