फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

Thu, 15 Jun 2017 01:48 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 15 Jun 2017 01:48 PM IST
विज्ञापन
India Vs Bangladesh Full History of ICC Events
टीम इंडिया - फोटो : ESPN
भारत और बांग्लादेश के बीच गुरूवार को चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल खेला जाएगा। एजबेस्टम मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में खेले जाने वाले इस मैच से पहले कागजों पर भले ही भारत इस मैच को जीतने का प्रबल दावेदार है लेकिन बांग्लादेश को हल्के में नहीं लिया जा सकता। आईसीसी टूर्नामेंट्स में भारत उलटफेर का शिकार हुआ है:

ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

India Vs Bangladesh Full History of ICC Events
मशरफे मुर्तजा - फोटो : ESPN
वर्ल्ड कप 2007- बांग्लादेश 5 विकेट से जीता
वेस्टइंडीज में खेले गए 2007 विश्व कप में पोर्ट ऑफ स्पेन में बांग्लादेश ने  भारत को पांच विकेट से हराकर एक बहुत बड़ा उलटफेर किया था। सौरव गांगुली (66) और युवराज सिंह (47) के अलावा कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया और टीम 191 रन पर ही सिमट गई। बांग्लादेश ने पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल करते हुए भारत को विश्व कप से बाहर कर दिया।

ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

India Vs Bangladesh Full History of ICC Events
युवराज सिंह - फोटो : ESPN
टी-20 वर्ल्ड कप 2009- भारत की 25 रन से जीत
दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को 25 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 180 रन बनायए। गौतम गंभीर ने 50 और युवराज सिंह ने 18 गेंदों पर 40 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। प्रज्ञान ओझा (4/21) की धारदार गेंदबाज़ी के आगे बांग्लादेश 8 विकेट पर 155 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

India Vs Bangladesh Full History of ICC Events
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग
विश्व कप 2011- 87 रन से जीती टीम इंडिया
बांग्लादेश के घरेलू मैदान मीरपुर पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 370 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। वीरेंद्र सेहवाग ने 175 की तूफानी पारी खेली। साथ ही विराट कोहली ने भी शतक जड़ा। जवाब में बांग्लादेश की टीम 9 विकेट पर 283 रन ही बना सकी और भारत ने मैच 87 रनों से जीत लिया। इसके बाद भारत ने वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

ICC इवेंट्स में भारत-बांग्लादेश के मुकाबलों का पूरा लेखा-जोखा

India Vs Bangladesh Full History of ICC Events
विराट कोहली और रोहित शर्मा - फोटो : ESPN
टी-20 वर्ल्ड कप 2014- 8 विकेट से टीम इंडिया की जीत
2014 के टी-20 विश्व कप में भारत ने बांग्लदेश को आसानी से हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह बनाई। अश्विन और अमित मिश्रा की बेहतरीन गेंदबाज़ी के चलते बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 138 रन ही बना सका। भारत ने 2 विकेट गंवाकर 9 गेंद शेष रहते ही रोहित और विराट की फिफ्टी की बदौलत यह अपने नाम किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed