{"_id":"5ff448bd8ebc3e3bb529439e","slug":"india-vs-australia-vvs-laxman-expects-century-from-rohit-sharma-on-return","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों का बोझ लिए उतरेंगे रोहित शर्मा, हर कोई चाह रहा तीसरे टेस्ट में शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उम्मीदों का बोझ लिए उतरेंगे रोहित शर्मा, हर कोई चाह रहा तीसरे टेस्ट में शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 05 Jan 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई विकेट रोहित शर्मा की बल्लेबाजी शैली के लिए अनुकूल हैं और भारतीय उप कप्तान नई गेंद का अच्छी तरह से सामना करने के बाद सिडनी टेस्ट में बड़ा शतक बना सकते हैं।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर @mipaltan
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोट लगने के कारण रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे में सीमित ओवरों की श्रृंखला और पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। टेस्ट श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। बता दें कि रोहित ने 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया लेकिन अभी तक केवल 32 टेस्ट मैच खेले हैं।
3 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण का मानना है कि रोहित को गुरुवार से शुरू होने वाले सिडनी टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की जगह टीम में रखना चाहिए। अग्रवाल ने अभी तक 17, 09, 00 और 05 रन की पारियां खेली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
लक्ष्मण ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ में कहा, 'भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की वापसी से बेहद खुश होगी विशेषकर तब जबकि विराट कोहली टीम में नहीं हैं। आप भारतीय टीम में अधिक अनुभव चाहते हो क्योंकि अब सिडनी में 2-1 से बढ़त बनाने और फिर 3-1 से श्रृंखला जीतने का अच्छा मौका है।'
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : social media
उन्होंने कहा, 'रोहित शर्मा अपना कौशल दिखाना चाहेंगे क्योंकि मेरा मानना है कि उनकी बल्लेबाजी शैली ऑस्ट्रेलियाई विकेटों के अनुकूल है। अगर वह क्रीज पर पांव जमा लेता है, नई गेंद का अच्छी तरह से सामना कर लेता है तो मुझे पूरा विश्वास है कि वह बड़ा शतक लगाएगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।