फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ranji Trophy Elite Group matches round up highlights result updates Mumbai Vs Himachal Pradesh points table

रणजी ट्रॉफी राउंडअप: हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुंबई की बड़ी जीत, पंजाब भी जीता; जानें अन्य मैचों का क्या रहा हाल

Wed, 21 Oct 2026 08:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Oct 2026 08:11 PM IST
सार

  • रणजी ट्रॉफी में बुधवार को दूसरे दौर के मुकाबले समाप्त हुए जिसमें से अधिकतर मैच ड्रॉ रहे।
  • मुंबई ने हालांकि, अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा और हिमाचल प्रदेश को बड़े अंतर से हराया।
  • पंजाब ने छत्तीसगढ़ को और केरल ने ओडिशा को पारी के अंतर से मात दी।

विज्ञापन
Ranji Trophy Elite Group matches round up highlights result updates Mumbai Vs Himachal Pradesh points table
रणजी ट्रॉफी - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मैच में हिमाचल प्रदेश को पारी और 97 रन से हराकर बोनस अंक के साथ लगातार दूसरी जीत दर्ज की। रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में कई मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए, लेकिन मुंबई और पंजाब ने जीत दर्ज की। आइए जानते हैं रणजी ट्रॉफी में किस टीम को जीत मिली, जबकि कौन-कौन से मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए...
विज्ञापन
Trending Videos

Ranji Trophy Elite Group matches round up highlights result updates Mumbai Vs Himachal Pradesh points table
मुंबई टीम - फोटो : PTI
मुंबई शीर्ष पर
पहली पारी आठ विकेट पर 528 रन पर घोषित करने के बाद मुंबई ने पहली पारी में हिमाचल को 140 रन पर ढेर करके फॉलोऑन के लिए मजबूर किया और फिर दूसरी पारी में भी टीम को 291 रन पर ढेर करके आसान जीत दर्ज की। दूसरी पारी में मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज मोहित अवस्थी ने 44 रन देकर पांच विकेट चटकाए, जबकि तुषार देशपांडे और शम्स मुलानी को दो-दो विकेट मिले। तेज गेंदबाज सिलवेस्टर डिसूजा ने एक विकेट हासिल किया।

हिमाचल की ओर से कप्तान पुखराज मान ने 50 जबकि वैभव काल्ता ने 63 रन का योगदान दिया। हिमाचल की टीम अंतिम दिन तीन विकेट पर 144 रन से आगे खेलने उतरी जिसके बाद मान और काल्ता ने अर्धशतक पूरे किए। पहले मैच में चंडीगढ़ को पारी और 155 रन से हराने वाली मुंबई की टीम दो मैच में 14 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान ने रेलवे से खेला ड्रॉ
जयपुर में मेजबान राजस्थान को रेलवे ने ड्रॉ पर रोका। राजस्थान ने हालांकि पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। राजस्थान ने पहली पारी में 497 रन बनाए थे और फिर रेलवे को 338 रन पर समेटकर 159 रन की बढ़त के आधार पर मेहमान टीम को फॉलोआन दिया। रेलवे ने जब दूसरी पारी में दो विकेट पर 174 रन बनाए थे जब मैच ड्रॉ घोषित किया गया। दूसरी पारी में रेलवे के लिए मोहम्मद सैफ ने नाबाद 103 जबकि ईशान गोयल ने नाबाद 57 रन बनाए। इससे पहले ग्रुप के अन्य मुकाबलों में तमिलनाडु ने उत्तराखंड को पारी और 66 रन जबकि हरियाणा ने चंडीगढ़ को पारी और 24 रन से हराया।
विज्ञापन

Ranji Trophy Elite Group matches round up highlights result updates Mumbai Vs Himachal Pradesh points table
रणजी ट्रॉफी - फोटो : PTI
पंजाब की जीत में चमके हरजस, एमनजोत
स्पिनर हरजस सिंह और एमनजोत सिंह के तीन तीन विकेट की मदद से पंजाब ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी के मैच में बुधवार को छत्तीसगढ को सात विकेट से हराया। पहली पारी में 456 रन बनाने के बाद पंजाब ने छत्तीसगढ को 206 रन पर आउट करके फॉलोआन खेलने पर मजबूर किया। छत्तीसगढ ने दूसरी पारी में 335 रन बनाए जिससे पंजाब को जीत के लिए 86 रन का लक्ष्य मिला। छत्तीसगढ के लिए आयुष पांडे ने 252 गेंद में 111 रन बनाए, जबकि अमनदीप खरे भी अर्धशतक जमाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। दोनो ने चौथे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की।

पंजाब के लिए हरजस ने 92 रन देकर और एमनजोत ने 43 रन देकर तीन तीन विकेट लिए। पंजाब ने 16.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दूसरी पारी में भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने बल्लेबाजी नहीं की। पहली पारी में उन्होंने एक रन बनाया था। 

केरल ने ओडिशा को पारी और 36 रन से हराया
अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर फॉलोऑन खेल रहे ओडिशा को 143 रन पर समेट दिया जिससे केरल ने बुधवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में पारी और 36 रन से जीत दर्ज की। इस जीत से केरल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। बंगाल लगातार दूसरी जीत के साथ शीर्ष पर है और उसके खाते में 12 अंक हैं। फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में बुधवार को चार विकेट पर 102 रन से आगे खेलने उतरी ओडिशा की टीम ने अपने बाकी छह विकेट महज 41 रन के भीतर गंवा दिए। उसकी पूरी टीम 58.3 ओवर में 143 रन पर आउट हो गई। इसके साथ ही केरल ने चौथे और अंतिम दिन दूसरे सत्र में ही जीत हासिल कर ली। सक्सेना ने 34 रन देकर पांच विकेट लिए।

दिल्ली-गुजरात का मैच ड्रॉ
दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ मुकाबला ड्रॉ कराया और तीन अंक हासिल किए। दिल्ली ने आयुष बडोनी के 217 और प्रियांश आर्य के 199 रन की मदद से पहली पारी छह विकेट पर 648 रन बनाकर घोषित की थी। इसके जवाब में गुजरात की टीम पहली पारी में 479 रन पर आउट हो गई। फॉलोऑन खेलने के बाद गुजरात ने दूसरी पारी में आठ ओवर में एक विकेट पर 15 रन बनाए। आर्य को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

अंतिम दिन पहली पारी में पांच विकेट पर 363 रन से आगे खेलने उतरी गुजरात की टीम ने 116 रन और जोड़कर बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। दिल्ली के लिए ऋतिक शौकीन सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 143 रन देकर पांच विकेट लिए,जबकि सुमित माथुर ने दो विकेट हासिल किए। आठ टीम की अंक तालिका में दिल्ली छठे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed