{"_id":"6ad8ef25a147d0a2ee00733b","slug":"south-africa-vs-australia-2nd-test-day-4-highlights-and-scorecard-updates-st-george-s-park-gqeberha-2026-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गकेबरहा टेस्ट: ऑस्ट्रलिया पहली पारी में 99 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने दिया फॉलोऑन; मैच में बनाई पकड़","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गकेबरहा टेस्ट: ऑस्ट्रलिया पहली पारी में 99 रन पर ढेर, दक्षिण अफ्रीका ने दिया फॉलोऑन; मैच में बनाई पकड़
Wed, 21 Oct 2026 10:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गकेबरहा
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 21 Oct 2026 10:28 PM IST
सार
- दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पकड़ मजबूत कर ली है।
- दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी नौ विकेट पर 425 रन बनाकर घोषित की और कंगारू टीम की पहली पारी 99 रन पर ढेर कर दी।
- दक्षिण अफ्रीका ने इस तरह ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका टीम
- फोटो : @ProteasMenCSA
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शिकंजा कस लिया है। पहली पारी में 425/9 का विशाल स्कोर बनाने के बाद मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसकी पहली पारी में सिर्फ 99 रन पर ढेर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया। चौथे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 156 रन पर चार विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी 170 रन पीछे चल रहा है। दक्षिण अफ्रीका को अंतिम दिन जीत के लिए छह विकेट की दरकार है।
विज्ञापन
Trending Videos
बावुमा ने संभाला था मोर्चा
सेंट जॉर्ज पार्क में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम ने पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की। शुरुआती दो दिन बारिश ने फैंस का मजा किरकिरा किया। इस बीच टीम लड़खड़ा गई। आलम ये रहा कि दक्षिण अफ्रीका ने 40 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद कप्तान टेंबा बावुमा ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने रेयान रिकेल्टन (31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन टीम ने 110 रन तक अपने छह विकेट खो दिए।
बावुमा ने फिर मार्को यानसेन के साथ सातवें विकेट के लिए 132 रन जोड़े, जबकि साइमन हार्मर के साथ आठवें विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। बावुमा 19 बाउंड्री के साथ 179 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मार्को यानसेन ने 85 रन की पारी खेली। इनके अलावा, साइमन हार्मर ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से स्कॉट बोलैंड ने 29 ओवरों में 81 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट निकाले, जबकि मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए।

दक्षिण अफ्रीका को मिली बड़ी बढ़त
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 42.3 ओवरों का सामना कर सकी। इस टीम को चौथी गेंद पर निक मैडिनसन (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा। उस समय तक टीम का खाता भी नहीं खुला था। इसके बाद ट्रेविस हेड (14) ने स्कॉट बोलैंड (2) और मार्नस लाबुशेन (14) के साथ 11-11 रन की साझेदारी करते हुए टीम को किसी तरह 22 के स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया ने 22 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद लाबुशेन ने स्टीव स्मिथ (28) के साथ 23 रन जुटाए, लेकिन निरंतर अंतराल पर विकेट गिरते रहे। आलम ये रहा कि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 99 रन पर सिमट गई। इस पारी में मार्को यानसेन ने 11 ओवरों में 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए, जबकि कगिसो रबाडा और वियान मुल्डर ने दो-दो विकेट चटकाए।
दक्षिण अफ्रीका के पास पहली पारी के आधार पर 326 रन की विशाल बढ़त थी। ऐसे में मेहमान ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। इस टीम ने महज आठ के स्कोर पर निक मैडिन्सन (8) का विकेट गंवा दिया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड ने मार्नस लाबुशेन के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रन जोड़कर टीम का शतक पूरा करवाया। लाबुशेन चार चौकों के साथ 39 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद ट्रेविस हेड ने मैट रेनेशॉ (11) के साथ 23 रन और ब्यू वेबस्टर (8) के साथ 27 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 150 रन तक पहुंचाया। दिन की समाप्ति तक ट्रेविस हेड 9 चौकों के साथ 87 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि स्कॉट बोलैंड ने 2 रन अपने खाते में जोड़ लिए हैं। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 54 ओवरों का सामना करते हुए 4 विकेट खोकर 156 रन बनाए हैं। इस पारी में अब तक कगिसो रबाडा और साइमन हार्मर ने दो-दो विकेट चटकाया है।