फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अडानी ने रोका उस तेल का विज्ञापन, जिसे सौरव गांगुली दिल के लिए अच्छा बताते थे

Tue, 05 Jan 2021 04:08 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 05 Jan 2021 04:08 PM IST
विज्ञापन
Adani Wilmar has stopped sourav ganguly healthy oil advertisement
सौरव गांगुली - फोटो : social media

दिग्गज उद्योगपति गौतम अडानी की कंपनी Adani Wilmar ने अपने फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल के उन सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है, जिनमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली प्रचार करते दिखाई देते हैं। 



Adani Wilmar has stopped sourav ganguly healthy oil advertisement
सौरव गांगुली - फोटो : PTI

इसके साथ ही कंपनी ने अपनी विज्ञापन एजेंसी को एक नया विज्ञापन तैयार करने के लिए भी कहा है। बता दें कि 'दादा' को जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अब गांगुली के सेहत में सुधार है। कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। 

Adani Wilmar has stopped sourav ganguly healthy oil advertisement
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

वुडलैंड्स अस्पताल की एमडी और सीईओ डॉक्टर रूपाली की माने तो 48 वर्षीय सौरव गांगुली दो-तीन हफ्तों में उपचार के अगले पड़ाव के लिए तैयार हो जाएंगे। शायद उस वक्त उनकी एक और एंजियोप्लास्टी होगी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और कल अस्तपाल से छुट्टी मिल जाएगी, हालांकि घर में भी गांगुली मेडिकल देख-रेख में होंगे, जहां रोजाना जांच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adani Wilmar has stopped sourav ganguly healthy oil advertisement
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस तेल के विज्ञापन को दिल के लिए सुरक्षित बताया जा रहा था। जब गांगुली को दिल का दौरा पड़ा तो उस तेल ब्रांड की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना होने लगी और अब जाकर तेल कंपनी यह फैसला किया। 

विज्ञापन
Adani Wilmar has stopped sourav ganguly healthy oil advertisement
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर

बता दें कि गांगुली को पिछले साल जनवरी में फॉर्च्यून राइस ब्रान कुकिंग ऑयल का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। लॉकडाउन पीरियड के दौरान बनाए गए विज्ञापन में वह हार्ट की देखभाल को बढ़ावा देते नजर आते हैं, जिसमें वो कहते हैं, '40 के हो गए तो क्या जीना छोड़ दोगे'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed