{"_id":"5c7932bcbdec2254606a7e18","slug":"india-vs-australia-rohit-sharma-and-shikhar-dhawan-may-break-big-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित-शिखर के पास शानदार मौका, तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, महज 77 रन दूर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित-शिखर के पास शानदार मौका, तोड़ सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड, महज 77 रन दूर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 02 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
शिखर रोहित
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है।
2 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : ESPN
भारत की सलामी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने से केवल 77 रन दूर है। वैसे, वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने वाली रोहित-शिखर की जोड़ी दूसरे नंबर पर होगी।
3 of 6
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी
- फोटो : International Cricket Council
वैसे, पिछले कुछ समय में रोहित-धवन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस जोड़ी ने तीन मैचों में क्रमशः 1, 47 और 15 रन जोड़े हैं। इस सलामी जोड़ी ने 16 मैचों में 61.53 की औसत से 923 रनों की साजेदारी की है, जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल है। बता दें कि चार शतकों में से धवन और रोहित की जोड़ी ने तीन शतक भारत में बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा और शिखर धवन
- फोटो : Getty
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओपनिंग जोड़ी के तौर पर सबसे अधिक रनों की साझेदारी वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस और गॉर्डन ग्रीनिज ने की है। विंडीज की इस जोड़ी ने 29 मैचों में 1152 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर शिखर धवन और रोहित शर्मा (923), जबकि सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर की ओपनिंग जोड़ी 827 रनों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शिखर-रोहित
- फोटो : BCCI
वहीं, अगर भारतीय सरजमी पर इस ओपनिंग जोड़ी की बात करें तो 923 में से 533 रन इस जोड़ी ने भारत में बनाए हैं। इस दौरान इस जोड़ी का साझेदारी औसत 106.60 का रहा है। हालांकि, कंगारुओं के खिलाफ धवन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। हाल ही में हुए पिछले सीरीज में धवन ने तीन पारियों में 18.33 की औसत से 55 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।