{"_id":"6ae5c6ce8aa282fc1e052bd2","slug":"kagiso-rabada-becomes-fifth-south-african-to-take-600-international-wickets-completes-350-test-scalps-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कगिसो रबाडा का धमाका: 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें दक्षिण अफ्रीकी बने, टेस्ट में क्या इतिहास रचा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कगिसो रबाडा का धमाका: 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पांचवें दक्षिण अफ्रीकी बने, टेस्ट में क्या इतिहास रचा?
Sat, 31 Oct 2026 04:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन / नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन / नई दिल्ली।
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 31 Oct 2026 04:15 PM IST
सार
- दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट में इतिहास रच दिया। वह 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए।
- इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे किए। रबाडा ने 75 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन
सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज
- फोटो : ANI/PTI/IANS/ICC
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले दक्षिण अफ्रीका के पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केपटाउन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन यह मुकाम हासिल किया। इसके साथ ही रबाडा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 350 विकेट भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
Trending Videos
कगिसो रबाडा
- फोटो : ANI
रबाडा ने पूरे किए 600 अंतरराष्ट्रीय विकेट
रबाडा के नाम अब 260 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 601 विकेट हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में शॉन पोलक 823 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद डेल स्टेन (697), मखाया एनटिनी (661) और एलन डोनाल्ड (602) का नंबर आता है।

75 टेस्ट में 350 विकेट पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज गेंदबाज
- रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को 14 रन के निजी स्कोर पर आउट कर टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट का आंकड़ा छुआ। उन्होंने यह उपलब्धि 75 टेस्ट मैचों में हासिल की। इस मामले में वह मैल्कम मार्शल के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।
- रिचर्ड हेडली और डेल स्टेन ने 69 टेस्ट मैचों में 350 विकेट पूरे किए थे और इस सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। वहीं, डेनिस लिली ने 70 और ग्लेन मैक्ग्रा ने 74 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
- गेंदों के लिहाज से रबाडा टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से 350 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 13,808 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। इस सूची में डेल स्टेन 14,719 गेंदों के साथ दूसरे, वकार यूनिस 14,905 गेंदों के साथ तीसरे, मैल्कम मार्शल 16,285 गेंदों के साथ चौथे और मिचेल स्टार्क 16,908 गेंदों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
कगिसो रबाडा
- फोटो : IANS
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बरपाया कहर
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन रबाडा ने अपनी घातक गेंदबाजी से मेहमान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरुआती 15.3 ओवर में 40 रन तक अपने चार विकेट गंवा दिए। रबाडा ने अपने शुरुआती ओवर में ही दो बड़े झटके दिए। उन्होंने पहले मैथ्यू रेनशॉ को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और फिर मार्नस लाबुशेन को चार रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को आउट कर अपना 350वां टेस्ट विकेट पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका जोश इंग्लिस के रूप में लगा, जो कैमरन ग्रीन के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए। इस समय ग्रीन 16 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए अभी 248 रन की जरूरत थी।

- फोटो : ICC
दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने की शानदार वापसी
मुकाबले की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 429 रन बनाकर 100 रन की अहम बढ़त हासिल की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में शानदार वापसी करते हुए 387 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 288 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में रयान रिकेल्टन ने 101 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि वियान मुल्डर ने 115 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। रबाडा की शानदार गेंदबाजी ने अब सीरीज के निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी कर दिया है।