फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya Ready to Play Under Rohit Sharma's Captaincy for Mumbai Indians in IPL 2027: Report

आईपीएल 2027: रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने को तैयार हार्दिक पांड्या, क्या अगले सीजन में मुंबई में रहना तय?

Sat, 31 Oct 2026 02:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 31 Oct 2026 02:43 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा को फिर से कप्तान बनाने की तैयारी की खबरें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने फ्रेंचाइजी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। वहीं, हार्दिक पंड्या भी रोहित की कप्तानी में खेलने को तैयार हैं, हालांकि उनके ट्रेड को लेकर चर्चाएं जारी हैं। टीम ने कोचिंग स्टाफ में भी कई बदलाव किए हैं।

विज्ञापन
Hardik Pandya Ready to Play Under Rohit Sharma's Captaincy for Mumbai Indians in IPL 2027: Report
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : PTI

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई इंडियंस में आईपीएल 2027 से पहले बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पांच बार की चैंपियन टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने आईपीएल के अगले सीजन में टीम की कप्तानी करने के लिए सहमति दे दी है। वहीं, हार्दिक पंड्या भी रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, हार्दिक के दूसरी टीम में जाने की चर्चाएं भी जारी हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

Hardik Pandya Ready to Play Under Rohit Sharma's Captaincy for Mumbai Indians in IPL 2027: Report
रोहित, आकाश और हार्दिक - फोटो : IPL/BCCI
तीन साल बाद फिर मुंबई की कप्तानी करेंगे रोहित?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के दौरान ही रोहित शर्मा से कप्तानी संभालने का अनुरोध किया था। टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने यह फैसला लेने की कोशिश की। हालांकि, रोहित ने उस समय तिलक वर्मा का नाम कप्तानी के लिए सुझाया था। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उनसे नेतृत्व की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, 'रोहित ने तिलक का नाम सुझाया था, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनसे कप्तानी संभालने का अनुरोध किया, जिस पर वह सहमत हो गए। रोहित के न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले इस संबंध में कई दौर की बातचीत हुई थी। नए कोच नियुक्त करने के दौरान भी उनसे सुझाव मांगे गए थे।' रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि रोहित की कप्तानी सिर्फ एक सीजन तक सीमित नहीं रह सकती। सूत्र के मुताबिक, 'आप एक सीजन की बात क्यों कर रहे हैं? वह अभी खेल रहे हैं और जब तक चाहेंगे, मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Hardik Pandya Ready to Play Under Rohit Sharma's Captaincy for Mumbai Indians in IPL 2027: Report
हार्दिक पांड्या-रोहित शर्मा - फोटो : IPL
हार्दिक भी रोहित की कप्तानी में खेलने को तैयार
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम ने 14 मैचों में केवल चार जीत दर्ज की और नौवें स्थान पर रही। हार्दिक ने दस मुकाबलों में कप्तानी की, जिनमें टीम को सिर्फ दो जीत मिलीं। पीठ में ऐंठन के कारण वह कुछ मैचों से बाहर भी रहे।

सीजन समाप्त होने के बाद हार्दिक के फ्रेंचाइजी छोड़ने की चर्चाएं तेज हो गई थीं। कई टीमों के साथ उनके संभावित ट्रेड को लेकर खबरें सामने आईं। हालांकि, अगर ट्रेड की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती है तो हार्दिक मुंबई के साथ बने रह सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वह रोहित की कप्तानी में खेलने के लिए भी तैयार हैं।
विज्ञापन

Hardik Pandya Ready to Play Under Rohit Sharma's Captaincy for Mumbai Indians in IPL 2027: Report
रोहित-पोलार्ड - फोटो : ANI
मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में भी बड़े बदलाव
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के बाद अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। महेला जयवर्धने ने मुख्य कोच का पद छोड़ दिया है। उनकी जगह वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने लसिथ मलिंगा, कार्ल हॉपकिन्सन और पारस म्हाम्ब्रे से अलग होने का फैसला किया है। शुक्रवार को रॉबिन उथप्पा को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया, जबकि मिचेल मैक्लेनघन को गेंदबाजी और टी दिलीप को फील्डिंग कोच बनाया गया है। इस तरह आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस में कप्तानी से लेकर कोचिंग स्टाफ तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed