स्टीव स्मिथ कोहनी की सर्जरी के बाद नेट पर अभ्यास करने लगे हैं और ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को उम्मीद है कि प्रतिबंधित पूर्व कप्तान और डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग के लिए फिट हो जाएंगे।
इस बार IPL में दोगुना होगा रोमांच, जब मैदान पर लौटेगा यह जख्मी शेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मिथ ने जनवरी में सर्जरी कराई, इसके कारण उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट से हटने के लिए बाध्य होना पड़ा था।
स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर छोटी सी वीडियो जारी करते हुए लिखा, ‘कोहनी अब अच्छी महसूस हो रही है, वापसी के बाद पहला अभ्यास करना शानदार रहा।’
Great to have my first hit back today. The elbow is feeling good! 😀
A post shared by Steve Smith (@steve_smith49) on
पूर्व उप कप्तान वॉर्नर भी कोहनी की चोट के कारण बांग्लादेश से लौट आए थे, हालांकि उनकी चोट स्मिथ से कम गंभीर थी। उन्होंने भी सर्जरी कराई है।
बता दें कि स्टीव स्मिथ आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हैं। दक्षिण अफ्रीक के खिलाफ टेस्ट मैच में बॉल टेंपरिंग के आरोपों के बाद निलंबन झेल रहे इस खिलाड़ी के बदले पिछले सीजन में केन विलियमसन ने हैदराबाद की अगुवाई की थी।