फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: ऐसी होगी भारत की प्लेइंग XI, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे ये 11 खिलाड़ी!

Sun, 24 Feb 2019 09:37 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 24 Feb 2019 09:37 AM IST
सार


 

विज्ञापन
India vs Australia: India’s predicted XI for 1st T20 vs Australia in Visakhapatnam

विशाखापट्टनम में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच दो टी-20 मैच की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। लंबे आराम के बाद लौट रहे कप्तान कोहली आज खेले जाने वाले इस मुकाबले में जीत के साथ वापसी करना चाहेंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह भी वापसी करेंगे।



कुछ माह पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया टी-20 सीरीज जीतने से चूक गई थी। बारिश के चलते तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर रही थी। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व कप से पहले खेली जा रही इस आखिरी सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट किन 11 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती है।

India vs Australia: India’s predicted XI for 1st T20 vs Australia in Visakhapatnam

रोहित शर्मा

न्यूजीलैंड दौरे पर वन-डे और टी-20 में रोहित के बल्ले से लगातार रन नहीं निकले। कुछ मुकाबलों में उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया, लेकिन पूरी सीरीज में उनका बल्ला खामोश ही रहा। ऐसे में आईपीएल और विश्वकप से पहले भारतीय टीम का यह सलामी बल्लेबाज रंग में लौटने के लिए जी-जान लगा देगा।

India vs Australia: India’s predicted XI for 1st T20 vs Australia in Visakhapatnam
शिखर धवन

शिखर धवन

न्यूजीलैंड दौरे के हर मैच में शिखर धवन को अच्छी शुरुआत मिली। मगर 'गब्बर' उसे बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकामयाब रहे। दिल्ली का यह खब्बू बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में अपनी इस कमजोरी से पार पाना चाहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: India’s predicted XI for 1st T20 vs Australia in Visakhapatnam

विराट कोहली

विराट कोहली के हर बयान को करीब से देखने-सुनने वाले जानते हैं कि यह भारतीय कप्तान हर हाल में विश्व कप जीतना चाहता है। 30 मई से शुरू होने वाले 'क्रिकेट के महाकुंभ' से पहले विराट इस साल की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में करना चाहेंगे। तीसरे नंबर पर आने वाले इस 30 वर्षीय बल्लेबाज के खेल पर पूरी दुनिया की निगाहें होंगी।

विज्ञापन
India vs Australia: India’s predicted XI for 1st T20 vs Australia in Visakhapatnam

विजय शंकर

चौथे क्रम पर हम विजय शंकर को बल्लेबाजी करते देख सकते हैं। हार्दिक पांड्या के चोटिल होकर बाहर होते ही इस खिलाड़ी का रोल सबसे अहम हो गया। विराट उन्हें बतौर ऑलराउंडर इस्तेमाल करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने बल्ले से सभी को प्रभावित किया था। अब अगर शंकर को विश्व कप का टिकट पक्का करना है तो इस सीरीज में गेंद सेे भी कमाल दिखाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed