{"_id":"5c879686bdec2213f22d1916","slug":"india-vs-australia-head-to-head-record-at-feroz-shah-kotla-delhi-before-5th-odi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: 21 साल से अभेद है फिरोज शाह कोटला का किला, हर बार लहराया तिरंगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: 21 साल से अभेद है फिरोज शाह कोटला का किला, हर बार लहराया तिरंगा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aus vs ind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) के पहले वन-डे शतक और एश्टन टर्नर (84*) की तूफानी पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को चौथे वन-डे में टीम इंडिया को चार विकेट से मात दी थी। इसके साथ मेहमान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली थी। अब सीरीज का पांचवां व अंतिम मैच बुधवार को दिल्ली में खेला जाएगा।
2 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में करीब एक दशक के बाद दोनों टीमों के बीच जंग होने जा रही है। इससे पहले आखिरी बार इस मैदान पर दोनों टीमें अक्टूबर, 2009 में भिड़ी थीं। फिरोजशाह कोटला में भारत की जीत का पलड़ा ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारी नजर आता है।
3 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
दोनों टीमों के बीच खेले गए अब तक कुल चार वन-डे मैचों में भारत ने तीन बार बाजी मारी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया एक बार जीतने में कामयाब हुआ। इस मैदान पर पहली बार दोनों टीमों के बीच साल 1986 में वन-डे मैच हुआ था जो भारत तीन विकेट से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ind vs aus
इसके बाद 1987 में एक बार फिर दोनों इसी मैदान पर टकराए और भारत ने फिर 56 रन से बाजी मारी। हालांकि 14 अप्रैल 1998 को खेला गया मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 4 विकेट से जीता था।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
आखिरी बार दोनों टीमें 31 अक्टूबर, 2009 को मैदान पर उतरी थीं। इस मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से करारी मात दी थी। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ जीत हासिल किए 21 साल हो चुके हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।