फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चार माह से नहीं देखी बच्चे की सूरत', टेस्ट सीरीज नहीं अब घर जाना चाहते हैं पांड्या

Tue, 08 Dec 2020 07:57 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Dec 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Hardik Pandya Have not seen my child for four months, like to spend time with family now
हार्दिक पांड्या - फोटो : ट्विटर @cricketcomau

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या चार महीने से अपने बच्चे की सूरत नहीं देखी है। इसलिए वह अब स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी। मैन ऑफ द सीरीज रहे पांड्या ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैंने अपने बच्चे को चार महीने से नहीं देखा, इसलिए मैं कुछ समय परिवार के साथ बिताना चाहता हूं।'


 

India vs Australia: Hardik Pandya Have not seen my child for four months, like to spend time with family now
मैच के बाद पांड्या और विराट - फोटो : ट्विटर @BCCI

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या वह जल्द ही किसी भी समय टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए लौटेंगे? इसके जवाब में पांड्या ने कहा, 'शायद भविष्य में, मैं नहीं जानता, हो सकता है।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पांड्या टीम का हिस्सा नहीं हैं। 

India vs Australia: Hardik Pandya Have not seen my child for four months, like to spend time with family now
सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

मैन ऑफ द सीरीज जीतने के बारे में पूछे जाने पर पांड्या ने कहा, 'मैं बहुत खुश हूं। यह पुरस्कार पाने का मन दिमाग में नहीं था, लेकिन यह टीम का प्रयास था।' पांड्या ने आगे कहा, दूसरे वन-डे के बाद हमने सोचा कि चार मैचों की सीरीज है और हम तीन जीतने में सफल रहे, इसलिए मैं खूश हूं। बता दें कि आखिरी मैच में पांड्या ने 13 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की मदद से 20 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Australia: Hardik Pandya Have not seen my child for four months, like to spend time with family now
हार्दिक पांड्या और टी नटराजन - फोटो : social media

मैन ऑफ द सीरीज बने भारतीय आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मंगलवार को कहा कि टी नटराजन अपनी शानदार गेंदबाजी के कारण इस पुरस्कार के असली हकदार थे। पांड्या ने ट्वीट किया, 'इस श्रृंखला में आपने बेजोड़ प्रदर्शन किया नटराजन। भारत की तरफ से पदार्पण करते हुए मुश्किल परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करने से आपकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का पता चलता है। मेरी तरफ से मैन ऑफ द सीरीज के हकदार आप हो भाई। भारतीय टीम को जीत पर बधाई।'
 

विज्ञापन
India vs Australia: Hardik Pandya Have not seen my child for four months, like to spend time with family now
हार्दिक पांड्या - फोटो : cricketcomau

बता दें कि हार्दिक पांड्या के 42 रन की बदौलत टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर ली थी। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में पांड्या ने कुल 78 (16, 42* और 20) रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed