फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: विराट समेत ये पांच खिलाड़ी रहे मैच के मुजरिम, वरना नहीं मिलती ऐसी शर्मनाक हार

Wed, 15 Jan 2020 07:56 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 07:56 AM IST
विज्ञापन
india vs australia: five villain of team india to biggest loss 1st odi at mumbai
विराट कोहली - फोटो : पीटीआई

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुंबई में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 255 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 74 गेंदें शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में आइए जानते हैं भारत की इस करारी के वो कौन से पांच खिलाड़ी जिम्मेदार रहे?

india vs australia: five villain of team india to biggest loss 1st odi at mumbai
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विराट कोहलीः

इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली को बल्लेबाजी ऑर्डर में फेरबदल करना काफी महंगा पड़ा। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने वाले विराट ने इस मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आना मुनासिब समझा। यह इसलिए क्योंकि विराट के इस मुकाबले में राहुल और धवन दोनों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया था। विराट इस मैच में केवल 16 रन बनाकर एडम जांपा के शिकार हो गए। जांपा ने चौथी बार विराट को अपना निशाना बनाया। 

india vs australia: five villain of team india to biggest loss 1st odi at mumbai
श्रेयस अय्यर - फोटो : file photo

श्रेयस अय्यरः

टी-20 में अपना बल्ला चमकाने वाले श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में टांय-टांय फिस हो गए। नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने को मजबूर हुए अय्यर ने सिर्फ चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। स्टार्क ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: five villain of team india to biggest loss 1st odi at mumbai
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

ऋषभ पंतः

विकेटकीपिंग से दूर ऋषभ पंत का बल्ला भी कंगारुओं के खिलाफ खामोश रहा। पंत के पास मौका था कि पिच पर टिककर खेलें और अच्छी साझेदारी कर टीम को बड़ी स्कोर तक पहुंचाए मगर उन्होंने हमेशा की तरह जल्दबाजी में आउट हो गए। पंत ने अपने बल्ले से 33 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया।  

विज्ञापन
india vs australia: five villain of team india to biggest loss 1st odi at mumbai
शार्दुल ठाकुर - फोटो : ट्विटर

शार्दुल ठाकुरः

गेंदबाजी और थोड़ी बहुत बल्लेबाजी दोनों करने वाले शार्दुल की धार इस मैच में टीम इंडिया के कोई काम नहीं आई। उन्होंने बिना किसी विकेट के खूब रन लुटाए। उन्होंने पांच ओवर्स में 43 रन खर्च किए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed