टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। दुनिया भर में लोग धोनी के दीवाने हैं। उनकी बल्लेबाजी और उनके अंदाज के लाखों फैन है। ऐसा कई बार देखा गया है कि धोनी के फैंस उनसे मिलने की खातिर हर सीमा लांघ देते हैं।
फैंस की चाहत सिर्फ इतनी कि एक बार माही से मिलने का मौका मिल जाए। फैन कई बार उनसे मिलने के लिए बीच मैदान में घुस चुके हैं। कुछ ऐसा ही शनिवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वन-डे में देखने को मिला।
दरअसल, नागपुर में खेले जा रहे दूसरे वन-डे में एक फैन धोनी को हग करने करने के लिए बीच मैदान पर आ गए। फैन 7 नंबर की जर्सी वाला व्हाइट कलर का टी-शर्ट पहना हुआ था और उसके पीछे थाला लिखा हुआ था। फैन के मैदान पर पहुंचते ही धोनी दौड़ने लगे। यह दृश्य देखने वाला था। इस दौरान धोनी खूब मजाकिया अंदाज में दिखे। हालांकि, धोनी ने फैन से हाछ भी मिलाया और हग भी किया।
बता दें कि यह पहली बार नहीं जब बीच मैदान में धोनी से मिलने फैन न पहुंचा हो। ऐसा कई बार हो चुका है। इसी साल दो महीने पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले गए दूसरे वन-डे में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।
हुआ यूं कि धोनी ने आखिरी ओवर में छक्का जड़ टीम इंडिया को यह मैच 6 विकेट से जीताया था। मैच जीतने के बाद जब धोनी ग्राउंड पर लौट रहे थे तो फैन्स उनको खूब चीयर कर रहे थे। हैमिल्टन में खेले गए तीसरे टी-20 मै के दौरान भी कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला। मैच की पहली पारी के दौरान जब धोनी विकेटकीपिंग कर रहे थे तभी एक फैन मैदान में घुस धोनी तक पहुंच गया। इस फैन ने धोनी के पास पहुंचने के बाद उनके पैर छुए।