फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आने वाली हैं टाटा की ये नई शानदार कारें, तस्वीरों में देखें इनकी झलक...

Tue, 05 Mar 2019 07:24 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 05 Mar 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
tata altroz, 7 seater buzzard h7x, h2x micro suv and altroz EV showcased at geneva motor show 2019
geneva auto expo 2019

जिनेवा मोटर शो में टाटा मोटर्स ने 7 सीटर बुजार्ड, टाटा अल्ट्रोज, H2X एसयूवी और अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार को शोकेस किया। इनमें से टाटा अल्ट्रोज और बुजार्ड एसयूवी इस साल भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी। वहीं H2X एसयूवी और अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार अगले साल तक भारत में लॉन्च होंगी। जानते हैं क्या है इन कारों की खासियतें...


 

टाटा बुजार्ड 7-सीटर

tata altroz, 7 seater buzzard h7x, h2x micro suv and altroz EV showcased at geneva motor show 2019
tata Buzzard SUV

सबसे पहले बात करते हैं टाटा की H7X कोडनेम वाली 7 सीटर एसयूवी की, जो टाटा हैरियर का अपग्रेडेड वर्जन है। टाटा ने इसका नाम बुजार्ड एसयूवी रखा है। टाटा बुजार्ड हैरियर और हेक्सा से ऊपर होगी। वहीं इसकी टक्कर महिन्द्रा एक्सयूवी 500 और एमजी हेक्टर एसयूवी से होगी। बुजार्ड को टाटा के नए ओमेगा प्लेटफार्म पर बनाया गया है और इसका आर्किटेक्चर लैंड रोवर के डी8 पर बेस्ड है। हैरियर की तुलना में इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनमें बॉडी क्लैडिंग, रूफ रेल्स, रनिंग बोर्ड्स, बड़ा ग्लास एरिया और पीछे का लुक कूपे डिजाइन वाला होगा।
 

बुजार्ड दूसरी छमाही में होगी लॉन्च

tata altroz, 7 seater buzzard h7x, h2x micro suv and altroz EV showcased at geneva motor show 2019
tata Buzzard SUV-1

टाटा बुजार्ड का व्हीलबेस 2741 एमएम वाला होगा और इसमें 18 इंच के व्हील होंगे। इसके अलावा इसमें टेल लाइट्स नई होंगी और नया बंपर मिलेगा। वहीं इसमें 2.0 लीटर का क्रायोटेक डीजल इंजन मिलेगा, जो 138 से 170 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टार्क देगा। वहीं इसमें 6 स्पीड मैनुअल और हुंडई का 6 स्पीड टार्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियर बॉक्स मिलेगा। बुजार्ड भारत में 2019 की दूसरी छमाही में लॉन्च होगी और इसकी कीमत 15 से 22 लाख रुपये के बीच होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा H2X माइक्रो एसयूवी

tata altroz, 7 seater buzzard h7x, h2x micro suv and altroz EV showcased at geneva motor show 2019
Tata H2X-1

जिनेवा मोटर शो में टाटा ने नई माइक्रो एसयूवी H2X का कॉन्सैप्ट भी शोकेस किया। टाटा की इंजीनियरिंग टीम इसे विजन हॉर्नबिल नाम से पुकारती है। इसका लुक टाटा की 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस हुई H5X कॉन्सैंप्ट से मिलता-जुलता है। इसे नए अल्फा प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसकी टक्कर महिन्द्रा की केयूवी 100 और मारुति की आने वाली छोटी फ्यूचर एस कॉन्सैप्ट एसयूवी से है।
 

विज्ञापन

टाटा H2X का माइलेज 24 किमी प्रति लीटर

tata altroz, 7 seater buzzard h7x, h2x micro suv and altroz EV showcased at geneva motor show 2019
Tata H2X-2

टाटा H2X माइक्रो एसयूवी को केवल पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें बीएस-6 मानक वाला 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन इंजन लगा होगा, जो 84 बीएचपी की पावर और 114 एनएम का टार्क देगा। यह 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगी। वहीं इसका माइलेज 24 किमी प्रति लीटर होगा। यह एसयूवी टाटा नेक्सन से छोटी होगी और 2020 के ऑटो एक्सपो में इसे लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 5.5 लाख रुपये से लेकर 8 लाख रुपये के बीच होगी।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed