टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बेंगलुरु में दूसरा टी-20 मैच खेला जाएगा। दो मैचों की इस टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया अभी 1-0 से आगे है। अगर कंगारुओं का दल यह मुकाबला भी जीत लेता है तो भारत घरेलू मैदान पर 11 साल बाद कोई सीरीज गंवाएगा।
INDvAUS: 11 साल पुराने जख्म को ताजा नहीं होने देगा भारत, घर में भी कंगारुओं को देनी होगी मात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 7 द्विपक्षीय टी-20 सीरीज हुईं हैं। इनमें से भारत ने तीन जीती हैं, जबकि एक गंवाई हैं। तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं। भारत आखिरी बार साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया से हारा था।
बेंगलुरु में जीत की गारंटी
हालांकि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी है। इस मैदान पर अब तक कुल पांच टी-20 मैच खेले गए हैं। इसमें उसे तीन में जीत और दो में हार मिली है। इस मैदान पर खेले गए पिछले दो टी-20 मैचों में उसे जीत मिली है।
घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन
स्थान कब विजेता
भारत अक्टूबर, 2007 भारत
ऑस्ट्रेलिया फरवरी, 2008 ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया फरवरी, 2012 ड्रॉ
भारत अक्टूबर, 2013 भारत
ऑस्ट्रेलिया जनवरी, 2016 भारत
भारत अक्टूबर, 2017 ड्रॉ
ऑस्ट्रेलिया नवंबर, 2018 ड्रॉ
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, कृणाल पंड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और मयंक मार्कंडेय।
ऑस्ट्रेलिया : एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्सी शार्ट, पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, मार्क्स स्टोइनिस, एश्टन टर्नर और एडम जम्पा।