फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS 3rd Test Weather: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच के पहले दिन बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम

Fri, 13 Dec 2024 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Dec 2024 04:28 PM IST
सार

Ind vs Aus 3rd Test Brisbane Weather Forecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के लिए बेताब होंगी, लेकिन मौसम भी इस मैच के नतीजे में भूमिका अदा कर सकता है। 

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Brisbane Gabba Stadium Pitch Report
ब्रिसबेन का गाबा मैदान - फोटो : X
रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच तीसरा टेस्ट मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है और मुकाबले को प्रभावित कर सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और तीसरा टेस्ट निर्णायक रहने वाला है। 
IND vs AUS 3rd Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Brisbane Gabba Stadium Pitch Report
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल टेस्ट - फोटो : BCCI
बढ़त हासिल करने के लिए बेताब होंगी दोनों टीमें 
भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करने के लिए बेताब होंगी, लेकिन मौसम भी इस मैच के नतीजे में भूमिका अदा कर सकता है। भारतीय टीम 33 वर्षों में पहली ऐसी मेहमान टीम थी जिसने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हराया था। भारतीय टीम एक बार फिर इसी मैदान पर इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेगी। ब्रिसबेन में पिछले कुछ दिनों से मौसम सुहाना है, लेकिन मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, 14 दिसंबर को यानी मैच के पहले दिन आंधी तूफान आने की संभावना जताई गई है। 
IND vs AUS 3rd Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Brisbane Gabba Stadium Pitch Report
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
बारिश की कितनी संभावना? 
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौसम से जुड़ी चिंताओं का खारिज किया, लेकिन मैच के दौरान खलल पड़ने की संभावना जताई। मौसम विभाग के अनुसार, ब्रिसबेन में शनिवार के दिन का तापमान करीब 27 डिग्री रहेगा जिसमें बारिश की संभावना 60 प्रतिशत है। वहीं, सुबह के सत्र में आंधी तूफान का पूर्वानुमान भी जताया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:50 बजे शुरू होगा। अगर बारिश हुई तो तीसरे टेस्ट के पहले दिन खलल पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS 3rd Test Weather: India vs Australia Weather Forecast Brisbane Gabba Stadium Pitch Report
जोश हेजलवुड - फोटो : PTI
ऑस्ट्रेलिया टीम में हेजलवुड की वापसी
एडिलेड टेस्ट में मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। हेजलवुड को स्कॉट बोलैंड की जगह टीम में जगह मिली है। हेजलवुड चोटिल होने के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर रहे थे।

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप/प्रसिद्ध कृष्णा, नीतीश कुमार रेड्डी।

ऑस्ट्रेलिया की घोषित प्लेइंग-11: पैट कमिंस (कप्तान), जोश हेजलवुड, एलेक्स कैरी, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिच मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed