{"_id":"5b23c3c84f1c1b634d8b6b69","slug":"india-vs-afghanistan-one-off-test-stats-and-records","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा कमाल करने वाली एशिया की पहली टीम बनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, ऐसा कमाल करने वाली एशिया की पहली टीम बनी
Fri, 15 Jun 2018 07:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 15 Jun 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक पांड्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऐतिहासिक टेस्ट में अफगानिस्तान को एक पारी और 262 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और उसकी पहली पारी 474 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 109 और दूसरी पारी 103 रन पर सिमटी। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम इंडिया ने इस दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। चलिए जानते हैं कि मैच में क्या स्पेशल रिकॉर्ड्स बने।
2 of 7
team india
यह भारत में पहला ऐसा टेस्ट है जो सिर्फ दो दिनों के भीतर ही समाप्त हो गया। हालांकि एशिया में यह दूसरा जबकि विश्व में 21वां मौका है जब कोई टेस्ट दो दिन के अंदर समाप्त हो गया।अफगानिस्तान एक ही दिन में दो बार ऑलआउट होने वाली विश्व की चौथी टीम बन गई है। इससे पहले भारत (1952), जिम्बाब्वे (2005 और 2011) एक दिन में दो बार ऑल आउट हो चुकी है।
3 of 7
afghanistan cricket team
यह टेस्ट इसलिए भी स्पेशल बना क्योंकि एशिया में एक दिन में सबसे ज्यादा विकेट गिरने का रिकॉर्ड भी बना। टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को एक दिन में कुल 23 विकेट गिरे। अफगानिस्तान के कुल 20 विकेट जबकि टीम इंडिया के तीन विकेट गिरे। यह एक रिकॉर्ड है। इससे पहले साल 2001 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच कोलंबो में खेले गए टेस्ट के तीसरे दिन कुल 22 विकेट गिरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
रविचंद्रन अश्विन
- फोटो : BCCI
इसके अलावा टीम इंडिया एशिया की पहली ऐसी टीम बन गई है, जिसने कोई टेस्ट मैच 400 गेंदों के अंदर ही जीत लिया। मेजबान टीम ने अफगानिस्तान को दोनों पारियों में कुल मिलाकर 399 गेंदों में ऑलआउट किया। इससे पहले साल 2004 में टीम इंडिया ने मुंबई में कंगारुओं को 554 गेंदों में हराया था। यही नहीं साल 2007 में टीम इंडिया ने ढाका में बांग्लादेश को 569 गेंदों में सिमटा दिया था।
विज्ञापन
5 of 7
team india
अगर अतिरिक्त रन को हटा दिया जाए तो टीम इंडिया ने सबसे कम रन खर्च करते हुए यह टेस्ट अपने नाम किया। अफगानिस्तान की टीम पूरे मैच में केवल 207 रन बना सकी। इससे पहले 1986 में इंग्लैंड की टीम लीड्स में टीम इंडिया के सामने कुल 218 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। वहीं 1968 में न्यूजीलैंड को टीम इंडिया ने पूरे मैच में कुल 222 रन बनाने दिए थे और टेस्ट जीता था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।