{"_id":"5b2373824f1c1bb06e8b80a4","slug":"know-about-the-worlds-most-mysterious-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की ये जगह हैं रहस्यमयी, जिनका राज आज तक कोई नहीं जान पाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दुनिया की ये जगह हैं रहस्यमयी, जिनका राज आज तक कोई नहीं जान पाया
Fri, 15 Jun 2018 03:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Jun 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में कई ऐसे रहस्य होते हैं जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। कई प्रकार की खोज के बाद भी वह रहस्य, रहस्य बनकर ही रहे जाते हैं। उनके पीछे का राज सदियों की कोशिशों के बावजूद भी कोई नहीं जान पाता कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है। भारत में वृंदावन की रासलीला और ताजमहल में कब्र पर गिरने वाले पानी के राज को आज तक कोई नहीं पता कर सका है। ठीक इसी प्रकार दुनिया में भी कई जगह ऐसी हैं जो रहस्यमयी हैं। आपको ऐसी जगहों के बारे में जानकर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसे स्थान आज भी गहन रहस्य बने हुए हैं...
जावेरी वैली, ब्राजील
2 of 12
ब्राजील के सबसे बड़े क्षेत्रों में से एक यह जगह फ्लोरिडा से लगभग आधी है। नेशनल जियोग्राफिक के मुताबिक इस क्षेत्र को विशेष रूप से घुसपैठ से संरक्षित रखा गया है। यह एक घने जंगल वाला इलाका है। कहा जाता है कि यहां रहने वाले लोग बाहरी दुनिया से पूरी तरह अंजान हैं। यहां रहने वाले 200 अज्ञात लोगों के अस्तित्व की पुष्टि भी साल 2011 में हुई थी। यानि इन लोगों को पता ही नहीं था कि इस जंगल से बाहर भी कोई दुनिया है।
ओकिनोशिमा, जापान
3 of 12
जापान में मौजूद इस छोटे से द्वीप को खरगोश द्वीप भी कहा जाता है। यहां प्रति वर्ष 300 जंगली खरगोशों के देखने एक लाख लोग आते हैं। एक जापानी यात्री के मुताबिक ये खरगोश करीब 40 साल पहले पालतू खरगोशों के एक समूह से निकले थे। अब इन खरगोशों की जनसंख्या को गिरने से रोकने के लिए द्वीप पर बिल्लियों, कुत्तों समेत अन्य जानवरों का आना वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपों का द्वीप, ब्राजील
4 of 12
ब्राजील में स्थित इलाहा दा क्यूइमादा एक ऐसा द्वीप है जो जानवरों द्वारा शासित है। इसके पीछे क्या रहस्य है, ये भी आज तक कोई नहीं जान पाया है। इस द्वीप को सांपों का द्वीप भी कहा जाता है। यह दुनिया के उन हजारों विषैले सांपों का घर है, जिनका नाम है गोल्डन लांसहेड वाइपर। ब्राजील की नौसेना ने सभी नागरिकों का द्वीप पर आना प्रतिबंधित किया हुआ है। यह द्वीप साओ पाउलो से महज 20 मील की दूरी पर स्थित है। यहां प्रति 3 फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाएंगे।
विज्ञापन
अंटार्कटिका
5 of 12
यह दुनिया का सबसे ठंडा, शुष्क और तेज हवाओं वाला महाद्वीप है। ये जगह 96 फीसदी बर्फ से ढकी हुई है। यहां सामान्य लोगों का रहना एक तरह से नामुमकिन है। लेकिन यहां वैज्ञानिक कई महीनों तक रहते हैं जो यहां खोज के उद्देश्य से आते हैं। यहां रहने वाले वैज्ञानिक खुद को ठंड से बचाने के लिए पूरे इंतजाम के साथ आते हैं। यह स्थान पूरी तरह से सुनसान रहता है, दिखाई देती है तो बस बर्फ और सिर्फ बर्फ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।