चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज और साल का आखिरी टेस्ट खेलने उतरेगी। भारतीय टीम फिलहाल पांच मैच की सीरीज में 3-0 से आगे है और आखिरी टेस्ट जीतकर टीम सीरीज पर 4-0 से कब्ज़ा करना चाहेगी।
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की जीत से बनेंग एक नहीं दो बड़े रिकॉर्ड!
2 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : getty
इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया कई रिकॉर्ड बना सकती है। भारतीय टीम ने इस साल अभी तक 8 टेस्ट जीते हैं और अगर टीम चेन्नई टेस्ट जीत जाती है तो एक साल में सबसे ज्यादा 9 टेस्ट जीतने का अपना रिकॉर्ड भारतीय टीम बना सकती है।
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की जीत से बनेंग एक नहीं दो बड़े रिकॉर्ड!
3 of 6
Murali vijay, team india, pujara
- फोटो : PTI
भारत ने इससे पहले 2010 में सबसे ज्यादा 8 टेस्ट जीते थे। इसके अलावा भारत ने 2002, 2004, 2008 और 2013 में 6 टेस्ट जीते थे। 1993 और 2001 में भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैचों में जीत हासिल हुई थी। यह पहली बार होगा भारत एक साल में 9 टेस्ट जीते।
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की जीत से बनेंग एक नहीं दो बड़े रिकॉर्ड!
4 of 6
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया
- फोटो : PTI
2016 में भारत ने वेस्टइंडीज को चार टेस्ट मैच की सीरीज में 2-0 से हराया। उसके बाद न्यूजीलैंड का 3-0 से वाइटवॉश किया। मौजूदा सीरीज में भारत ने विशाखापट्टनम, मोहाली और मुंबई में इंग्लैंड को हराया। चेन्नई में जीत के साथ टीम के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।
चेन्नई टेस्ट में भारतीय टीम की जीत से बनेंग एक नहीं दो बड़े रिकॉर्ड!
5 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : getty
इसके अलावा भारत जीत का एक और रिकॉर्ड बना सकता है। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अभी तक 116 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्हें 24 टेस्ट में जीत हासिल हुई है। अगर चेन्नई टेस्ट में भारत मेहमान टीम को हराती है तो इंग्लैंड भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट हारने वाली टीम बन जाएगी।