फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WTC Final: छह सीरीज, दो कोच और पांच कप्तान; ऐसा रहा भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सफर

Wed, 07 Jun 2023 08:26 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 07 Jun 2023 08:26 AM IST
सार

टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में न्यूजीलैंड ने हराया था। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह पहली बार फाइनल खेलेगा।

विज्ञापन
india road to the WTC Final Six Series Two Coaches Five Captains rohit sharma virat kohli rahane rahul bumrah
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : ICC/Twitter
भारतीय टीम आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में सात जून से आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में न्यूजीलैंड ने हराया था। ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो वह पहली बार फाइनल खेलेगा। खिताबी मुकाबले से पहले हम बता रहे हैं कि भारतीय टीम का 2021-23 चक्र में कैसा सफर रहा है...
india road to the WTC Final Six Series Two Coaches Five Captains rohit sharma virat kohli rahane rahul bumrah
राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम में पिछले दो साल में काफी बदलाव हुए। टीम इंडिया के दो कोच 2021-23 चक्र में रहे। रवि शास्त्री 2021 टी20 विश्व कप के बाद कोच पद से हट गए थे। उनके स्थान पर दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को कोच बनाया गया। टीम इंडिया इस चक्र में कुल छह टेस्ट सीरीज खेली। इस दौरान उसके अलग-अलग पांच कप्तान रहे। विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा ने टीम का नेतृत्व किया।
india road to the WTC Final Six Series Two Coaches Five Captains rohit sharma virat kohli rahane rahul bumrah
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत टीम इंडिया ने इंग्लैंड दौरे से की। पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर रही। शुरुआत चार टेस्ट में टीम इंडिया 2-1 से आगे थी। इस दौरान चारों मुकाबलों में कोहली कप्तान थे। पांचवां टेस्ट कोरोनावायरस के कारण नहीं हो सका। यह अगले साल 2022 में खेला गया। तब तक कोहली कप्तानी से इस्तीफा दे चुके थे। पांचवें टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने कमान संभाली। टीम इंडिया उस मैच में हार गई और सीरीज 2-2 से बराबर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
india road to the WTC Final Six Series Two Coaches Five Captains rohit sharma virat kohli rahane rahul bumrah
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : twitter@BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के बाद भारत ने न्यूजीलैंड की मेजबानी की। दो मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीता। इस सीरीज में अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली ने कप्तानी की। रहाणे के नेतृत्व में कानपुर टेस्ट ड्रॉ हुआ था। वहीं, कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम मुंबई टेस्ट में जीती थी।
विज्ञापन
india road to the WTC Final Six Series Two Coaches Five Captains rohit sharma virat kohli rahane rahul bumrah
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका का दौरा
भारत ने साल 2021 के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया। तीन टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से हारी। कोहली की कप्तानी में भारत सेंचुरियन टेस्ट जीता था। वह जोहानिसबर्ग में दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए। केएल राहुल की कप्तानी में भारत को हार का सामना करना पड़ा। तीसरा टेस्ट केप टाउन में खेला गया। कोहली की वापसी हुई। उन्होंने रन भी बनाए, लेकिन टीम हार गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed