फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को तैयार टीम इंडिया, विंडीज को परास्त कर सातवें आसमान पर 'हिटमैन' का हौसला

Tue, 13 Nov 2018 02:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 02:34 AM IST
विज्ञापन
India ready to face challenge of Australian cricket team
rohit sharma

विंडीज के खिलाफ तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम को नौ दिनों के अंदर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होना है। भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद कहा कि भारतीय टीम का मनोबल काफी ऊंचा है। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत ब्रिसबेन में 21 नवंबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज से होगी।

Trending Videos
India ready to face challenge of Australian cricket team
rohit sharma 100

रोहित ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले शिखर धवन का फॉर्म में लौटना काफी महत्वपूर्ण था। वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीजके दौरान संघर्ष करने वाले धवन ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंद में 92 रन की पारी खेली जिससे भारत ने मेहमान टीम को छह विकेट से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप किया। धवन और युवा ऋ षभ पंत (53 रन, 25 गेंद) ने तीसरे विकेट के लिए 80 गेंद में 130 रन जोड़े जिससे भारत 182 रन के लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा।

India ready to face challenge of Australian cricket team
rohit sharma 100

रोहित ने मैच के बाद कहा, 'टीम के नजरिए और खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे रन बनाए। मुझे खुशी है कि वह (धवन) मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फॉर्म हासिल कर पाया।'

उन्होंने कहा, 'ऋषभ में भी रन बनाने की भूख है। यह उनकेलिए शानदार मौका था। हमने पहले छह ओवर के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे। थोड़ा दबाव भी था। वे इससे अच्छी तरह निपटे और यह मैच जिताने वाली साझेदारी थी। टीम के नजरिए से यह महत्वपूर्ण है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
India ready to face challenge of Australian cricket team
krunal pandya

रोहित ने टीम के नए खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या की तारीफ की और कहा कि उनकी तरह के निडर क्रिकेटर से भारत को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जब आप इस तरह सीरीज जीतते हैं तो मनोबल ऊंचा होता है। इसी मनोबल को आगे बढ़ाने की जरूरत है। बेशक ऑस्ट्रेलिया में अलग तरह की चुनौती होगी लेकिन बतौर टीम हमने एकजुट होकर जैसा प्रदर्शन किया है। उसे ही दोहराने की जरूरत है।

विज्ञापन

धोनी की कमी खलेगी

India ready to face challenge of Australian cricket team
ms dhoni
टी-20 सीरीज के दौरान दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी पर रोहित ने कहा, 'धोनी श्रीलंका में निदहास ट्रॉफी में भी नहीं खेले थे।' उन्होंने कहा, 'धोनी का टीम में नहीं होना खलता है। उनकी मौजूदगी से ही सिर्फ मुझे ही नहीं बल्कि काफी खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है विशेषकर युवा खिलाड़ियों का।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed