रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। वह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में शीर्ष पर पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में जीत के बाद टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया। टीम इंडिया ने नागपुर में पारी और 132 रनों से जीत हासिल की थी। भारत इससे पहले वनडे और टी20 में भी पहले स्थान पर था।
2 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत का दबदबा आईसीसी रैंकिंग में लगातार बढ़ता जा रहा है। टेस्ट, वनडे और टी20 में पहले स्थान पर काबिज होने के अलागा टीम इंडिया के पास टी20 में नंबर-1 बल्लेबाज, वनडे में नंबर-1 गेंदबाज और टेस्ट में नंबर-1 ऑलराउंडर भी है। हम आपको यहां हर रैंकिंग के बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
3 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट टीम रैंकिंग: भारत को पहले स्थान पर जाने के लिए विश्व की नंबर-1 टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत हासिल करनी थी। उसने नागपुर में कंगारूओं को बड़े अंतर से हराया। इस जीत के बाद भारत के 115 रेटिंग अंक हो गए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के 111 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड 106 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है।
4 of 8
भारतीय वनडे टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
वनडे टीम रैंकिंग: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने समाप्त हुई वनडे सीरीज में जीत के बाद पहला स्थान हासिल किया था। उसे इंदौर में खेले गए आखिरी वनडे मैच में 90 रनों से जीत मिली थी। सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद भारत वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया था। उसके 114 रेटिंग अंक हैं। दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के 112 और तीसरे स्थान पर काबिज न्यूजीलैंड के 111 रेटिंग अंक हैं।
5 of 8
भारतीय टी20 टीम
- फोटो : BCCI
टी20 टीम रैंकिंग: भारत आईसीसी टी20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर है। उसके 267 रेटिंग अंक हैं। इंग्लैंड उससे एक रेटिंग अंक ही पीछे हैं। वह 266 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।