फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rohit Sharma: वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का नाम रखे जाने पर गदगद हुए रोहित शर्मा, बोले- यह शानदार अहसास

Fri, 18 Apr 2025 11:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Apr 2025 11:41 PM IST
सार

 वानखेड़े स्टेडियम में दिवेचा पवेलियन के लेवल तीन का नाम रोहित के नाम पर रखा जाएगा। भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत है।

विज्ञापन
India captain Rohit Sharma says It’s such an unreal feeling to have a stand named after him at Wankhede
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
भारतीय कप्तान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर उनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखे जाने पर गदगद हुए। वह अपने सफर को याद करते हुए भावुक हो गए और उन्हें इस कदम को अवास्तविक अहसास करार दिया। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने हाल ही में वार्षिक आम बैठक के दौरान रोहित के नाम पर एक स्टैंड करने का फैसला किया था। रोहित मुंबई के ही रहने वाले हैं और उन्होंने इस स्टेडियम पर कई यादगार पारियां खेली हैं। 
India captain Rohit Sharma says It’s such an unreal feeling to have a stand named after him at Wankhede
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
एमसीए ने लिया था फैसला 
एमसीए ने रोहित के अलावा पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर और पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष और आईसीसी के चेयरमैन शरद पवार के नाम पर एक स्टैंड का नाम रखने की घोषणा की थी। वानखेड़े स्टेडियम में दिवेचा पवेलियन के लेवल तीन का नाम रोहित के नाम पर रखा जाएगा। भारत ने रोहित की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत है। 
India captain Rohit Sharma says It’s such an unreal feeling to have a stand named after him at Wankhede
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित ने शुरुआती दिनों को याद किया 
रोहित ने कहा, जब कोई क्रिकेट खेलना शुरू करता है तो कोई इस तरह की चीजों का सपना नहीं देखता है। मुझे अभी भी वे दिन याद हैं जब मैं मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम का अभ्यास देखने के लिए वानखेड़े स्टेडियम के बाहर खड़ा रहता था। मैं 2004 या शायद 2003 की बात कर रहा हूं। हम आजाद मैदान में अपनी अंडर-14, अंडर-16 की ट्रेनिंग पूरी करते थे। मैं अपने कुछ दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक पार करके रणजी ट्रॉफी के कुछ क्रिकेटरों की एक झलक पाने के लिए जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
India captain Rohit Sharma says It’s such an unreal feeling to have a stand named after him at Wankhede
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
रोहित ने  कहा, मुझे पता है कि उस समय वानखेड़े स्टेडियम के अंदर जाना कितना मुश्किल था। अब भी, जाहिर है, किसी भी अजनबी लोगों को स्टेडियम के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वो दिन भी अच्छे थे। अब, बैठकर यह सोचना कि मेरे नाम पर एक स्टेडियम स्टैंड होने जा रहा है, यह एक अवास्तविक अहसास है। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था और मैं अपने जीवन में इस बड़े सम्मान के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed