फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के लिए लकी साबित हुआ नागपुर, 500वीं वन-डे जीत दर्ज करने वाला बना दूसरा देश

Wed, 06 Mar 2019 08:16 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Mar 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
India become the second team to win 500 ODIs after Australia at nagpur
टीम इंडिया

विराट कोहली (116) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मंगलवार को नागपुर में खेले गए दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को 8 रन से हराकर पांच मैचों की वन-डे सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

India become the second team to win 500 ODIs after Australia at nagpur
team india

नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर भारत ने 250 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया की पूरी  49.3 ओवर में 242 रन ही बना सकी और मैच हार गई। 

India become the second team to win 500 ODIs after Australia at nagpur
TEAM INDIA

इस मुकाबले में जीत दर्ज कर भारत ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने 500वीं वन-डे जीत दर्ज की। इसके साथ ही भारत 500 वन-डे मैच जीतने वाला दूसरा देश बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
India become the second team to win 500 ODIs after Australia at nagpur
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

दो बार वन-डे वर्ल्ड कप जीत चुकी भारतीय टीम ने अपना 963वां वन-डे इंटरनेशनल मैच खेला और 500वीं जीत दर्ज की। उसे अब तक 414 मैचों में हार झेलनी पड़ी है, वहीं 40 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। इसके अलावा 9 मैच टाई रहे। ऑस्ट्रेलिया के बाद वह 500 वन-डे मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनी। 

विज्ञापन
India become the second team to win 500 ODIs after Australia at nagpur
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

पांच बार की विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 924 वन-डे इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 558 में जीत मिली और 323 में हार झेलनी पड़ी जबकि 34 मैचों का कोई नतीज नहीं निकला। इसके अलावा 9 मैच टाई रहे। पाकिस्तान ने अब तक 479 वन-डे मैच जीते हैं। वहीं, इस लिस्ट में चौथे नंबर पर वेस्टइंडीज का नाम है। उसने 390 वन-डे मैचों में जीत हासिल की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed