फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

40वां शतक जड़ने के बाद बोले कोहली- यह तो सिर्फ संख्या है, भारत जीतता है तो अच्छा लगता

Wed, 06 Mar 2019 08:15 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 06 Mar 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says I was thinking of using Vijay in the 46th over, but Rohit and dhoni told no
virat kohli

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वन-डे मैच में शतकीय पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को कहा कि वह 46वें ओवर में विजय शंकर को गेंद सौंपना चाहते थे लेकिन पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और उपकप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।


 

virat kohli says I was thinking of using Vijay in the 46th over, but Rohit and dhoni told no
virat kohli

मैन ऑफ द मैच कोहली ने 120 गेंद में 116 रन की पारी खेली जबकि जसप्रीत और शंकर ने डेथ ओवरों में शानदर गेंदबाजी की जिससे भारत ने यह मैच आठ रन से जीता। शंकर ने न सिर्फ अंतिम ओवर की पहली तीन गेंदों पर दो विकेट लिए। 

virat kohli says I was thinking of using Vijay in the 46th over, but Rohit and dhoni told no
virat kohli pc

कोहली ने मैच के बाद कहा, 'मैं ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी के दौरान 46वां ओवर शंकर को देने के बारे में सोच रहा था लेकिन धोनी और रोहित ने मुझे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ गेंदबाजी जारी रखने की सलाह दी। उनका सोचना था कि अगर हम कुछ विकेट निकाल लेते है तो मैच में बने रहेंगे और ऐसा ही हुआ। शंकर ने स्टंप्स की सीध में गेंदबाजी की और यह काम आया। रोहित से सलाह लेना हमेशा अच्छा रहता है वह टीम का उप-कप्तान है और धोनी लंबे समय से यह काम करते आ रहे है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says I was thinking of using Vijay in the 46th over, but Rohit and dhoni told no
विजय शंकर

भारतीय कप्तान ने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी के दम पर मैच में टीम की वापसी करने वाले बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'बुमराह चैम्पियन गेंदबाज है। एक ओवर में दो विकेट लेकर उसने मैच का रूख हमारे तरफ मोड़ दिया। ऐसे मैचों से आपको काफी आत्मविश्वास मिलता है। विश्व कप में भी हमें ऐसे कम स्कोर वाले मैच मिल सकते है। यह पिच केदार जाधव की गेंदबाजी के लिए सटीक थी। वह आखिरी ओवर में भी गेंदबाजी करना चाहता है।'

विज्ञापन
virat kohli says I was thinking of using Vijay in the 46th over, but Rohit and dhoni told no
विजय शंकर

वन-डे क्रिकेट में 40वां शतक लगाने वाले कोहली ने कहा, 'यह सिर्फ संख्या है। लेकिन जब आप मैच जीतते है तो अच्छा लगता है। जब मैं बल्लेबाजी के लिए उतरा तो हालात मुश्किल थे। मेरे पास पूरी पारी में बल्लेबाजी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। मुझे टीम की गेंदबाजी से ज्यादा खुशी मिली है।' इनपुट-भाषा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed