{"_id":"59b0ed294f1c1bf77f8b49f1","slug":"virat-kohli-led-team-india-gets-praised-by-sri-lankan-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट ब्रिगेड की श्रीलंकाई कोच ने पीठ थपथपाई, वर्ल्ड की बेस्ट टीम से कर दी तुलना ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट ब्रिगेड की श्रीलंकाई कोच ने पीठ थपथपाई, वर्ल्ड की बेस्ट टीम से कर दी तुलना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में गजब का प्रदर्शन किया है। बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट समीक्षक टीम इंडिया की तारीफ कर रहे हैं। श्रीलंकाई कोच निक पोथास ने भी विराट कोहली की टीम की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं। पोथास ने टीम इंडिया की तुलना वर्ल्ड की बेस्ट टीम से कर दी है।
टीम इंडिया है बेहद दमदार
2 of 5
ऑल ब्लैक्स
पोथास ने कहा कि टीम इंडिया 'ऑल ब्लैक्स' टीम की तरह है। उल्लेखनीय है कि दमदार ऑल ब्लैक्स न्यूजीलैंड की टीम है। यह दुनिया में सबसे बेस्ट रग्बी टीम है। पोथास की ऐसी तारीफ टीम इंडिया की सफलता की नई कहानी बयां कर रहा है।
विपक्षी टीम की भी तारीफ करनी चाहिए
3 of 5
विराट कोहली और रवि शास्त्री
- फोटो : BCCI
पोथास ने कहा कि हमें अपने विपक्षी टीम की भी तारीफ करनी चाहिए। टीम इंडिया में सभी खिलाड़ी बेहद फर्तीले हैं। वह विपक्षी टीम पर जोरदार ढंग से धावा बोलते हैं और जीतने के लिए गजब का खेल दिखाते हैं। टीम इंडिया की रणनीति अब काफी घातक हो गई है। पोथास ने कहा कि हम अपनी भूल से सीख लेते हैं। लेकिन इस समय सबसे बड़ी बात यह है कि टीम इंडिया के खेल से हम सीख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कर रहे 'विराट' प्रदर्शन
4 of 5
रोहित और कोहली
- फोटो : cricwiz
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को श्रीलंका के खिलाफ खेलना अच्छा लगता है। वह श्रीलंका के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वन डे में वह श्रीलंका के खिलाफ 8 शतक लगा चुके हैं। टी-20 में वह श्रीलंका के खिलाफ लगातार 4 अर्धशतक लगा चुके हैं। विराट ने भी श्रीलंका में लोगों के क्रिकेट प्रेम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन
ऐसा करने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम
5 of 5
इंडियन टीम
- फोटो : cricket country
श्रीलंका में टीम इंडिया ने 9-0 से तीनों फॉर्मेट की सीरीज जीती है। विदेश में यह कारनामा करने वाली टीम इंडिया दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ 2009-10 में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती में यह कारनामा किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।