भारत के नए नियुक्त बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ का मानना है कि रोहित शर्मा इतने अच्छे खिलाड़ी हैं कि उन्हें तीनों फार्मेट में खेलना चाहिए। सीमित ओवरों के प्रारूप में रोहित को दिग्गज क्रिकेटरों में शामिल किया जाता है, लेकिन उनका टेस्ट करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। रोहित को एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में मौका मिला है और इस बार उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया है।
2 of 4
विक्रम राठौड़
- फोटो : सोशल मीडिया
राठौड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में होने वाले दूसरे टी-20 मैच से एक दिन पहले कहा कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे सभी प्रारूपों में खेलना चाहिए। सफेद गेंद के क्रिकेट में उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, इसलिए ऐसा कोई कारण नहीं है कि वह टेस्ट सलामी बल्लेबाज के रूप में सफल नहीं हो सकते, बशर्ते उन्हें पर्याप्त मौके मिलें। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा।’
3 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : social Media
रोहित को अपनी जमीन पर टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने का मौका मिलेगा, लेकिन राठौड़ ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज में विदेशों में भी सफल होने की क्षमता है। राठौड़ ने कहा कि फिलहाल मैं सुनिश्चित नहीं हूं कि पहले टेस्ट की अंतिम 11 क्या होगी, लेकिन अगर रोहित पारी का आगाज बेहतरीन करते हैं, तो वह भारत के लिए टेस्ट में भी सफल ओपनर बन सकते हैं।
4 of 4
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने सीमित ओवरों के क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं, लेकिन वह सिर्फ 27 टेस्ट ही खेल पाए हैं और इसमें भी उनका औसत सिर्फ 39.62 का रहा है, जो उनके एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के उनके 48.52 के औसत से काफी कम है। टीम इंडिया बुधवार को मोहाली के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 में भिंड़ेगी। पहाला मुकाबला धर्मशाला में बारिश की भेंट चढ़ गया था।